IND vs SA: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में इंजरी का शिकार हुए श्रेयस अय्यर फिलहाल अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनकी गैरमौजूदगी में टीम मैनेजमेंट ने नंबर 4 पर ऋतुराज गायकवाड़ को खेलने का मौका दिया. जिसका फायदा उठाकर गायकवाड़ ने अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में शतक ठोक दिया. अब बड़ा सवाल ये है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में कौन नंबर 4 पर बल्लेबाजी करेगा?
ऋतुराज गायकवाड़ ने किया खुद को साबित
सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को टीम मैनेजमेंट ने नंबर 4 पर खेलने का मौका दिया. रायपुर वनडे में शतक के अब अब गायकवाड़ को एक मौका और मिलेगा. इस वनडे सीरीज के बाद टीम इंडिया अगली वनडे सीरीज जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी. उस सीरीज तक श्रेयस अय्यर भी फिट हो सकते हैं. ऐसे में इन दोनों में से कोई एक ही नंबर 4 पर खेल सकता है. वनडे फॉर्मेट में टीम के उपकप्तान होने के नाते अय्यर को मौका मिलना लगभग तय नजर आ रहा है. ऐसे में क्या शतकवीर गायकवाड़ को एक बार फिर से बाहर बैठना पड़ेगा. अगली सीरीज में शुभमन गिल की भी प्लेइंग 11 में वापसी हो सकती है.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: वाइजैग में 20 लाख में एक बार होने वाली घटना से बचना चाहेगी टीम इंडिया, नहीं तो पड़ सकता है पछताना
रविचंद्रन अश्विन ने दिया बड़ा जवाब
नंबर 4 पर ऋतुराज गायकवाड़ या श्रेयस अय्यर पर चल रही चर्चा को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने भी कमेंट किया है. अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस बारे में बात करते हुए कहा, ‘मेरे ख्याल से अगर श्रेयस अय्यर आते हैं, तब भी गायकवाड़ को जगह दी जा सकती है. मुझे पूरी तरह पता नहीं कि कैसे, लेकिन इसके लिए कई विकल्प दिमाग में आते हैं. क्या आप गायकवाड़ को नंबर चार से ऊपर भेज सकते हैं? इसका पक्का आइडिया नहीं है, लेकिन वह एक शानदार खिलाड़ी है और लंबे समय तक खेलने का हकदार है.’
ये भी पढ़ें: IPL 2026 Auction से पहले BCCI ने बदल दिया पूरा रूल, विदेशी खिलाड़ियों की जेब पर चलेगी कैंची
संबंधित खबरें
'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
47 mins agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
1 hr agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
1 hr ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
1 hr agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
1 hr agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
2 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
2 hrs agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
3 hrs agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
3 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines