Ruturaj Gaikwad Answered Interesting Questions: भारतीय टीम मौजूदा समय में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर है। टी20 सीरीज समाप्त होने के बाद दोनों टीमों के बीच फिलहाल तीन मैचों की वनडे सीरीज जारी है। सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय टीम अपने नाम करने में कामयाब हुई थी। वहीं दूसरे मुकाबले में वापसी करते हुए मेजबान टीम ने सीरीज को 1-1 के साथ बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया है। सीरीज का आखिरी मुकाबला अब फाइनल मुकाबले की तरह हो गई है। इस मैच में जिस टीम को जीत मिलेगी, उसका सीरीज पर कब्जा होगा।
निर्णायक मुकाबले से पूर्व भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने कुछ दिलचस्प के सवालों के जवाब दिए हैं। उनसे जब पूछा गया कि आपका जर्सी नंबर क्या है और आपने यही नंबर क्यों चुना? तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि मेरी जर्सी नंबर 31 है। इस तारीख को ही मैं पैदा हुआ था।
यह भी पढ़ें- IND Vs SA : पार्ल में होगा निर्णायक मैच, दोनों टीमों के लिए जीत जरूरी; जानें मौसम और पिच रिपोर्ट
गायकवाड़ से जब उनके फेवरेट शॉट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कवर ड्राइव को अपना पसंदीदा शॉट बताया। वहीं अपने क्रिकेटिंग आइडल के नाम पूछे जाने पर उन्होंने सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी और विराट कोहली का नाम लिया।
भारतीय बल्लेबाज से जब उनके फेवरेट खिलाड़ी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वब कई सारे खिलाड़ियों से प्रेरणा लेते हैं। इनमें विराट कोहली, केन विलियम्सन और एबी डीविलियर्स का नाम प्रमुख रूप से शामिल है।
नए साल के लिए उन्होंने कुछ प्लान भी बनाए हैं। युवा बल्लेबाज ने साल 2024 में खुद को अनुशासित रखने का संकल्प लिया है। उनका मानना है कि वह हमेशा ही प्रैक्टिस सेशन और टीम बस तक पहुंचने में लेट हो जाते हैं। आने वाले समय में वह इन गलतियों को सुधारना चाहते हैं। उनका लक्ष्य है कि नए साल में वह इन जगहों पर 15 मिनट पहले पहुंचने की कोशिश करें।
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
5 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
6 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
6 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
7 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
7 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
8 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
9 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
9 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines