RCB-W vs GG-W: महिला प्रीमियर लीग 2026 में आरसीबी का विजय रथ जारी है. टूर्नामेंट के 9वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात जायंट्स को एकतरफा अंदाज में 32 रनों से हराया. आरसीबी से मिले 183 रनों के लक्ष्य के जवाब में गुजरात की पूरी टीम 150 रन बनाकर ढेर हो गई. गेंदबाजी में श्रेयंका पाटिल गुजरात के बल्लेबाजों के लिए अबूझ पहेली साबित हुईं और उन्होंने पांच विकेट अपनी झोली में डाले. वहीं, लॉरेन बेल ने भी 3 विकेट चटकाए. आरसीबी की यह लगातार तीसरी जीत है.
श्रेयंका-बेल ने बरपाया कहर
183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात जायंट्स की शुरुआत खराब रही. सोफी डिवाइन 12 गेंदों का सामना करने के बाद महज 8 रन बनाकर चलते बने. वहीं, कनिका आहूजा 14 रन बनाकर चलती बनीं. कप्तान एश्ले गार्डनर भी टीम की लड़खड़ाती हुई पारी को संभालने में नाकाम रहीं और वह 3 रन बनाकर आउट हुईं. जॉर्जिया वेयरहम भी 13 रन ही बना सकीं. बेथ मूनी अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहीं और 14 गेंदों में 27 रन बनाने के बाद श्रेयंका पाटिल का शिकार बनीं.
70 के स्कोर पर 5 विकेट गंवाकर मुश्किल में दिख रही गुजरात की पारी को काश्वी गौतम और भारती फुलमाली ने संभालने का प्रयास किया और छठे विकेट के लिए 56 रन जोड़े. काश्वी 18 रन बनाकर आउट हुईं.वहीं, भारती ने 20 गेंदों में 39 रन जड़े, लेकिन वह टीम की हार को नहीं टाल सकीं. गुजरात की पूरी टीम 18.5 ओवर में 150 रन बनाकर ऑलआउट हुई. श्रेयंका ने 3.5 ओवर में 23 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए, जबकि लॉरेन बेल ने 29 रन देकर 3 विकेट चटकाए.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड में बड़ा बदलाव, इन 2 धाकड़ खिलाड़ियों की हुई एंट्री
राधा-ऋचा ने मचाया धमाल
टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही. कप्तान स्मृति मंधाना सिर्फ 5 रन बनाकर चलती बनीं, तो हेमलता भी सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुईं. गौतमी नाइक भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं और महज 9 रन बनाकर आउट हुईं. ग्रेस हैरिस भी 8 गेंदों में 17 रन बनाने के बाद काश्वी गौतम की गेंद पर पवेलियन लौटीं. 43 के स्कोर पर 4 विकेट गंवाकर मुश्किल में दिख रही आरसीबी की पारी को राधा यादव और ऋचा ने बखूबी अंदाज में संभाला. दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 105 रन जोड़े.
ऋचा ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 28 गेंदों में 44 रनों की तूफानी पारी खेली. वहीं, राधा ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए 47 गेंदों में 66 रनों की धमाकेदार पारी खेली. राधा ने अपनी इनिंग के दौरान 6 चौके और 3 गगनचुंबी सिक्स जमाए. वहीं, अंतिम ओवरों में नादिन डी क्लार्क ने 12 गेंदों में 26 रन जड़े, जिसके बूते रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 182 रन लगाने में सफल रही. गेंदबाजी में सोफी डिवाइन ने गुजरात की ओर से तीन विकेट चटकाए.
संबंधित खबरें
फैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
19 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
29 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
35 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
3 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
4 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
5 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines