Rovman Powell: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 के तीसरे मैच में बारबाडोस रॉयल्स की भिड़ंत एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स के साथ हुई। रोमांच से भरे मुकाबले में बारबुडा फाल्कन्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से मैदान मारा। बारबाडोस के कप्तान रोवमैन पॉवेल ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया।
पॉवेल ने ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग करते हुए सिर्फ 24 गेंदों पर 51 रनों की तेज तर्रार पारी खेली। पॉवेल के बल्ले से 3 चौके और पांच गगनचुंबी सिक्स निकले। हालांकि, उनकी विस्फोटक इनिंग भी टीम के काम नहीं आ सकी।
पॉवेल ने खेली तूफानी पारी
टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी बारबाडोस रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ब्रेंडन किंग सिर्फ 3 रन बनाकर चलते बने, तो कदीम एलेने भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। 61 के स्कोर पर 3 विकेट गंवाने के बाद कप्तान रोवमैन पॉवेल मैदान पर उतरे।
पॉवेल ने आते के साथ ही ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। पॉवेल ने जमकर चौके-छक्कों की बरसात कर डाली और विपक्षी टीम के बॉलिंग अटैक से खूब खिलवाड़ किया। बारबाडोस के कैप्टन ने सिर्फ 24 गेंदों का सामना करते हुए 51 रन ठोके। पॉवेल की पारी के बूते बारबाडोस रॉयल्स की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 151 रन लगाने में सफल रही।
करीमा गोरे ने दिलाई जीत
बारबुडा फाल्कन्स की ओर से करीमा गोरे ने सूझबूझ भरी पारी से महफिल लूटी। गोरे ने 53 गेंदों का सामना करते हुए 63 रनों की शानदार पारी खेली। गोरे की इनिंग के बूते टीम 152 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 4 विकेट खोकर 2 गेंद शेष रहते हुए ही हासिल कर लिया। गोरे ने अपनी इस इनिंग के दौरान 3 चौके और 2 सिक्स जमाए। वहीं, ज्वेल एंड्रयू ने 25 गेंदों में 28 रनों का योगदान दिया, जबकि फैबियन एलेन 6 गेंदों में 11 रन बनाकर नाबाद रहे।
संबंधित खबरें
अर्शदीप का चौथे T20I से कटेगा पत्ता? आकाश चोपड़ा ने की बड़ी मांग
16 mins agoपिछली बार करोड़ों में बिके 5 खिलाड़ी, इस बार कीमत हो सकती है आधी
21 mins agoफिर होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, जानें कब-कहां देखें LIVE
21 mins agoअभिषेक शर्मा रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय
1 hr agoचौथे मैच में बल्ले से धमाकेदार पारी खेल सकते हैं श्रेयस अय्यर
1 hr agoन्यूजीलैंड पहुंचते ही कप्तान शुभमन गिल ने कसी कमर, प्रैक्टिस में दिखाया दम
2 hrs agoसूर्यवंशी होंगे बाहर…अश्विन ने चौथे T20 की प्लेइंग-11 को लेकर की भविष्यवाणी
2 hrs agoIPL 2027 से पहले MI में बड़ा बदलाव, 3 दिग्गजों ने अचानक तोड़ा नाता
2 hrs agoगंभीर ने न्यूजीलैंड दौरे पर टीम को दी थी सख्त चेतावनी, तिलक ने किया खुलासा
3 hrs agoशमी ने रणजी ट्रॉफी में ढाया कहर, 5 विकेट लेकर बंगाल को दिलाई जीत
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines