Rohit Sharma: टीम इंडिया ने पिछले 2 सालों में दो बड़े आईसीसी इवेंट अपने नाम किया है. इन दोनों इवेंट में कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे थे. हालांकि उसके बाद भी भारतीय टीम और फैंस वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में मिली हार को नहीं भुला पाए हैं. एक कार्यक्रम के दौरान रोहित ने उस हार को फिर से याद किया है. इसके साथ ही उन्होंने संन्यास को लेकर भी बड़ा चौंकाने वाला खुलासा किया है. सोशल मीडिया पर हिटमैन का ये वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है.
पूरी तरह से टूट गए थे रोहित शर्मा
भारतीय टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन उसके बाद भी फाइनल में उन्हें हार मिली. जिसके बारे में बात करते हुए एक कार्यक्रम में रोहित शर्मा ने उस बुरे दौर को याद करते हुए कहा, ‘हर कोई बेहद निराश था और हमें विश्वास ही नहीं हो रहा था कि ऐसा क्या हो गया. यह मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से बहुत मुश्किल समय था. क्योंकि मैंने सिर्फ दो-तीन महीने नहीं, बल्कि 2022 में कप्तानी संभालने के बाद से इस वर्ल्ड कप के लिए सब कुछ झोंक दिया था. चाहे T20 वर्ल्ड कप हो या 2023 का वनडे वर्ल्ड कप, मेरा एक ही सपना था ट्रॉफी जीतना. जब ऐसा नहीं हुआ, तो मैं पूरी तरह टूट चुका था. मेरे शरीर में कोई ऊर्जा नहीं बची थी. खुद को संभालने और दोबारा खड़ा होने में मुझे कुछ महीने लग गए.’
ये भी पढ़ें: IND W vs SL W: स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली एशियाई खिलाड़ी
रोहित शर्मा ने कर लिया था संन्यास का फैसला
फाइनल में हार मिली हार के बाद रोहित शर्मा इस कदर टूट गए थे कि वो संन्यास लेने के बारे में भी सोच रहे थे. इस बारे में बात करते हुए हिटमैन ने कहा, ‘मुझे पता था कि यूएसए और वेस्टइंडीज में 2024 T20 वर्ल्ड कप में कुछ और होने वाला है और मुझे अपना सारा फोकस उस पर लगाना था. अब यह कहना बहुत आसान है, लेकिन उस समय यह बहुत मुश्किल था. एक समय पर, मुझे सच में लगा कि मैं अब यह स्पोर्ट नहीं खेलना चाहता क्योंकि इसने मुझसे सब कुछ छीन लिया था और मुझे लगा कि मेरे पास कुछ भी नहीं बचा है. वापस आने में कुछ समय, बहुत सारी एनर्जी और खुद के बारे में सोचना लगा. मैं खुद को याद दिलाता रहा कि यह कुछ ऐसा है जिसे मैं सच में प्यार करता हूँ वो मेरे ठीक सामने है और मैं इसे इतनी आसानी से जाने नहीं दे सकता.’
ये भी पढ़ें: Year Ender 2025: आईपीएल सीजन 18 में इन 10 खिलाड़ियों ने मचाया था तहलका, RCB के 3 खिलाड़ी हैं शामिल
संबंधित खबरें
IPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
39 mins agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
1 hr agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
2 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
3 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
4 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
11 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
12 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
12 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
13 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines