हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Ganesh Chaturthi 2023: रोहित शर्मा ने धूम-धाम से मनाई गणेश चतुर्थी, विराट कोहली ने 'बप्पा' को यूं मनाया, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
Rohit Sharma, Virat Kohli celebrate Ganesh Chaturthi

Ganesh Chaturthi 2023: आज, 19 सितंबर को पूरे देशभर में धूम-धाम से गणेश चतुर्थी मनाया जा रहा है। भारतीय क्रिकेटरों ने भी भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया। कप्तान रोहित शर्मा हों या दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली सभी ने पूरे हर्षोल्लास के साथ गणेश चतुर्थी का जश्न मनाया। गणेश चतुर्थी के अवसर पर सभी ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए देशवासियों को बधाई दी।

कप्तान रोहित शर्मा ने भगवान गणेश का लिया आशीर्वाद

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर गणेश भगवान की पूजा करते हुए एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर को पोस्ट करते हुए रोहित ने कैप्शन में लिखा- गणपती बप्पा मोरया!

विराट-अनुष्का ने भी मनाई गणेश चतुर्थी

दिग्गज भारतीय बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा संग भगवान गणेश की पूजा की। अनुष्का शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की है। एक तस्वीर में वह अपने पति विराट कोहली संग भगवान गणेश की पूजा करते दिखाई दे रही हैं। पहली तस्वीर में भगवान गणेश की तस्वीर है। उन्होंने फोटोज को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा- हैप्पी गणेश चतुर्थी।

यह भी पढ़ेंः अमिताभ बच्चन, सचिन तेंदुलकर के बाद रजनीकांत को मिला गोल्डन टिकट

युजवेंद्र चहल ने भी फैन्स को दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

दिग्गज बॉलर युजवेंद्र चहल ने भी देशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर भगवान गणेश की एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने तस्वीर को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ”आप सभी को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएँ! भगवान गणेश हमारे लिए अपार खुशियाँ और समृद्धि लाएं। गणपति बप्पा मोरया!”

केएल राहुल ने भी मनाया जश्न

भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल अपनी पत्नी अथिया शेट्टी के साथ गणेश चतुर्थी समारोह में शामिल होने के लिए मुंबई में मुकेश अंबानी के घर ‘एंटीलिया’ पहुंचे। दोनों ने भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया।

https://twitter.com/ANI/status/1704177573910171998

इसी तरह कई अन्य क्रिकेटरों ने भी गणेश चतुर्थी का जश्न मनाया और लोगों को फैन्स को बधाईयां दे रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें