India vs South Africa Test Series: भारतीय टीम इन दिनों साउथ अफ्रीका के दौरे पर है। अभी तक दोनों टीमों के बीच टी20 और वनडे सीरीज खेली जा चुकी है। टी20 सीरीज बराबरी पर खत्म हुई तो वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने 2-1 से बाजी मारी। अब दोनों टीमें टेस्ट सीरीज के लिए तैयार है। टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की कमान एक बार फिर से रोहित शर्मा के हाथों में होने वाली है। इस टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही खेलते हुए दिखाई देंगे। जिसको लेकर रोहित और विराट ने खास प्लान भी बनाया है।
रोहित-विराट ने बताया खास प्लान
वनडे विश्व कप 2023 के बाद अब रोहित शर्मा और विराट कोहली की मैदान पर वापसी होने जा रही है। दोनों खिलाड़ी सफेद जर्सी में खेलते हुए दिखाई देंगे। फैंस को इन दोनों ही खिलाड़ियों का मैदान पर लौटने का काफी दिनों से इंतजार था। अब साउथ अफ्रीका के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज को लेकर रोहित और विराट कोहली ने अपना खास प्लान बताया है।
ये भी पढ़ें:- 2023 में भारत के स्टार का दिखा जलवा, बन गए इस साल सर्वाधिक ODI विकेट लेने वाले गेंदबाज
स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए इन दोनों खिलाड़ियों ने बताया कि टेस्ट क्रिकेट काफी स्पेशल फॉर्मेट है। टेस्ट क्रिकेट में आपको एक खिलाड़ी होने के नाते काफी सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। टेस्ट मैच के पांचों दिन आपकों अपना बेस्ट देना होता है। टेस्ट क्रिकेट में हम हर दिन कुछ अलग अनुभव करते हैं और इस टेस्ट सीरीज में भी अपना बेस्ट देंगे।
26 दिसंबर से होगी सीरीज की शुरुआत
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 26 दिसंबर को होगा। इस दिन पहले टेस्ट मैच की शुरुआत होगी। पहला टेस्ट मैच सेंचुरियन में खेला जाएगा। ये टेस्ट सीरीज भारतीय टीम के काफी अहम होने वाली है। साउथ अफ्रीका की धरती पर टीम इंडिया आज तक कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है। ऐसे में रोहित शर्मा के पास खास मौका है कि वो अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को पहली बार साउथ अफ्रीका की धरती पर टेस्ट सीरीज जिताए। अगर ऐसा होता है रोहित शर्मा साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान बन जाएंगे।
संबंधित खबरें
भारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
6 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
2 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
3 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
5 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
13 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
13 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
14 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines