Rohit Sharma Good Bye Post Sydney: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का अंत हो गया है. रोहित शर्मा और विराट कोहली पर इस श्रृंखला में सभी की नजर थी. रोहित ने बल्ले से कमाल किया और वो सीरीज में 200 से ज्यादा रन बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज रहे. रोहित शर्मा अब सीधा साउथ अफ्रीका के खिलाफ 30 नवंबर को वनडे खेलते हुए नजर आएंगे. रोहित ने ऑस्ट्रेलिया से लौटने से पहले एक पोस्ट डालकर हलचल मचाई है. उन्होंने इसी बीच सिडनी ने मौजूद अपने फैंस को अलविदा कहा.
रोहित शर्मा की पोस्ट ने मचाई हलचल
सिडनी में धमाकेदार पारी खेलने के बाद रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया से भारत के लिए रवाना हो रहे हैं. उन्होंने इसके पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट डाला. तस्वीर में वो एयरपोर्ट पर गुड बाय का इशारा करते हुए नजर आ रहे हैं. इसी बीच कैप्शन द्वारा रोहित ने अपने ऑस्ट्रेलिया के फैंस को अलविदा कहा और ये बताने का प्रयास किया कि शायद फैंस उन्हें आखिरी बार ऑस्ट्रेलियाई धरती पर खेलते हुए देख पाएंगे. रोहित ने लिखा, ‘एक आखिरी बार, सिडनी से अलविदा.’
आप नीचे उनकी सोशल मीडिया पोस्ट देख सकते हैं:
ये भी पढ़ें:- ENG vs NZ: हैरी ब्रुक की मेहनत पर फिरा पानी, न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 4 विकेट से दी करारी शिकस्त
रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कितने रन बनाए?
रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में कमाल किया. पहले मैच में वो भले ही 8 रन पर आउट हो गए लेकिन अगले दोनों मैचों में रोहित ने धूम मचाई. उन्होंने एडिलेड में हुए दूसरे वनडे मुकाबले में 73 रन बनाए और तीसरे मुकाबले में हिटमैन ने 121 रन की नाबाद पारी खेली. रोहित ने श्रृंखला में कुल 202 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 85.59 का रहा. रोहित ने पूरी श्रृंखला में संभलकर बल्लेबाजी की और अपने आक्रमक अंदाज को कंट्रोल में रखा. रोहित शर्मा को अपने इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज और तीसरे मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला.
ये भी पढ़ें:- रोहित-विराट को कैसे रोक पाओगे? मजबूरी में 2027 वर्ल्ड कप भी खिलाओगे! मोहम्मद कैफ ने लगा दी क्लास
संबंधित खबरें
रोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
25 mins agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
25 mins ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
2 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
3 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
4 hrs agoLIVE: पावरप्ले में टीम इंडिया की पकड़ मजबूत, विराट-गिल हुए सेट
5 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
13 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
14 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines