Rohit Sharma Returns India: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में रोहित शर्मा ने धमाल मचाया. वो सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. ऑस्ट्रेलिया में तबाही मचाने के बाद रोहित शर्मा की भारत में धमाकेदार अंदाज में वापसी हुई. उन्हें देखने के लिए मुंबई एयरपोर्ट के बाहर फैंस की भीड़ जमा हो गई. रोहित शर्मा ने एक बार फिर यहां अपने फैंस का दिल जीत लिया. उन्होंने प्रशंसकों के साथ फोटो क्लिक कराई और ऑटोग्राफ भी दिए. इसी बीच एक मोमेंट सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है.
रोहित शर्मा ने फैंस को ऐसे दिया तोहफा
रोहित शर्मा भारत में वापस आ गए हैं और मुंबई एयरपोर्ट पर उनसे मिलने के लिए फैंस की भीड़ पहले से मौजूद थी. रोहित शर्मा ने इसी बीच एक फैन की टी-शर्ट पर ऑटोग्राफ दिया. जब रोहित गाड़ी में बैठ रहे थे, तो उस समय उन्होंने बड़ा दिल दिखाया और अपने सुपरफैन को ऐसा तोहफा दिया, जो उसे हमेशा याद रहेगा. रोहित चाहते, तो कार का डोर बंद कर सकते थे लेकिन उन्होंने फैन को उनके करीब आने दिया और दोनों ने सेल्फी ली.
एक और वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जहां एक फैन ने रोहित शर्मा के साथ फोटो क्लिक कराने के लिए अपना फोन बाहर निकाला. वो फोटो नहीं क्लिक करा पाए और रोहित आगे भी निकल गए थे. हालांकि, हिटमैन वापस आए और उन्होंने उस फैन को अपने साथ एक फोटो दी. इसी वजह से सोशल मीडिया पर शर्मा की जमकर तारीफ हो रही है.
ये भी पढ़ें:- BAN vs WI: छक्का लगाया फिर भी अंपायर ने क्यों दिया आउट? आखिरी ओवर में हाई वोल्टेज ड्रामा!
रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया में मचाई धूम
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में रोहित शर्मा सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. पर्थ में पहला मैच उनके लिए कुछ खास नहीं रहा और वो 8 रन बनाकर आउट हो गए. हालांकि, एडिलेड में हुए दूसरे वनडे में रोहित ने संभलकर बल्लेबाजी की और 97 गेंदों का सामना करके 73 रन बनाए. रोहित ने तीसरे वनडे में 121 रन की शानदार पारी खेली. उन्होंने श्रृंखला में कुल 202 रन बनाए और इसी प्रदर्शन के चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब मिला.
ये भी पढ़ें:- अस्पताल में भर्ती श्रेयस अय्यर की तबीयत पर बड़ा अपडेट, ICU से आए बाहर, कितने दिन में होंगे ठीक?
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines