ODI World Cup 2023. भारतीय क्रिकेट टीम में मैच के बाद ‘सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक’ को पदक देने की परंपरा जारी है। पिछले मुकाबले में इस खास उपलब्धि को एक नए खिलाड़ी ने हासिल किया। यह कोई और नहीं टीम के कप्तान रोहित शर्मा हैं। ‘हिटमैन’ शर्मा ने वर्ल्ड कप 2023 के अपने आठवें मुकाबले में इस खास उपलब्धि को प्राप्त की है। इस दौरान उन्हें एक नया ‘निकनेम’ भी मिला। ब्लू टीम के फील्डिंग कोच ने पहली बार उन्हें ‘प्रोफेसर’ नाम से बुलाया है।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ‘सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक’ की घोषणा से पहले फील्डिंग कोच टी दिलीप ने मैदान में जबर्दस्त प्रतिबद्धता के लिए खिलाड़ियों की जमकर सराहना की। उन्होंने पहले सूर्यकुमार यादव की फुर्ती को सराहा। उसके बाद हमेशा की तरह रवींद्र जडेजा और विकेटकीपर खिलाड़ी केएल राहुल की उम्दा फील्डिंग के लिए तारीफ की।
आखिर में उन्होंने कैप्टन रोहित शर्मा को ‘प्रोफेसर’ कहते हुए सही फील्डिंग जमाने के लिए सराहना की। उसके बाद उन्होंने सभी खिलाड़ियों से मैदान में चलने के लिए आग्रह किया। यहां उन्होंने रोहित, राहुल और जडेजा को एक गोल घेरे में खड़ा कर दिया। जिसके बाद ‘सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक’ के नाम की घोषणा बग्गी कैम द्वारा हुआ।
अय्यर ने रोहित को पहनाया मेडल:
शेयर किए गए वीडियो में तीनों खिलाड़ियों को कैमरा गोल-गोल घूमते हुए फोकस करता है और आखिर में ‘हिटमैन’ के पास आकर रुक जाता है। इसके बाद तो कुछ खिलाड़ी हिटमैन के ऊपर बधाई देने के लिए कूद पड़ते हैं। अय्यर ने भारतीय कप्तान को अपने हाथों से ‘सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक’ का मेडल पहनाया।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
46 mins agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
7 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
8 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
8 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
10 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
10 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
10 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
11 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
11 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines