ODI World Cup 2023 IND vs SA: वनडे विश्व कप 2023 में आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मैच खेला जाएगा। यह मैच दोपहर 2 बजे कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा। बता दें, ये दोनों टीमों पहले सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर चुकी हैं। प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन की लड़ाई के लिए दोनों टीमों के लिए ये मैच बेहद खास है।
वहीं दूसरी तरफ ये मैच टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के लिए भी खास है। वैसे भी रोहित शर्मा को बल्लेबाजी के लिए ईडन गार्डन्स का मैदान काफी पसंद है, यहां उनका बल्ला जमकर आग उगलता है। ऐसे में आज एक बार फिर से रोहित पुरानी यादों को ताजा कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- World Cup 2023: सिर्फ 5 गेंद ने लिख डाली Hardik की विदाई की कहानी, पढ़ें Pandya कैसे हुए बाहर
इसी मैदान पर किया टेस्ट और आईपीएल डेब्यू
बता दें, रोहित शर्मा की कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान काफी यादें जुड़ी है। इसी मैदान पर रोहित ने आईपीएल और टेस्ट डेब्यू किया था। टीम इंडिया के लिए अपना टेस्ट डेब्यू रोहित ने ईडन गार्डन्स के मैदान पर ही किया था। साल 2013 में खेले गए इस मैच में रोहित ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 177 रनों की पारी खेली थी।
इसके अलावा रोहित ने साल 2008 में इसी मैदान पर अपना आईपीएल डेब्यू किया था। उस वक्त रोहित डेक्कन चार्जर टीम में शामिल थे। हालांकि इस मैच में रोहित शू्न्य पर आउट हो गए थे। इसके बाद रोहित ने साल 2013 में अपने आईपीएल करियर का पहला शतक भी ईडन गार्डन्स के मैदान पर ही लगाया था।
वनडे इंटरनेशनल की सबसे बड़ी पारी
बता दें, इस मैदान पर रोहित ने कई बड़े मुकाम हासिल किए है। इसी मैदान पर रोहित ने टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया थाय़ इतना ही नहीं डेब्यू करते हुए रोहित ने इस मैदान पर शानदार शतक भी लगाया था। यहां बल्लेबाजी करना रोहित शर्मा को काफी पसंद है। साल 2014 में रोहित ने इसी मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल में 264 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी। इस पारी के दौरान रोहित ने 33 चौके और 9 शानदार छक्के जड़े थे।
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
5 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
6 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
7 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
7 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
8 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
8 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
8 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
9 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines