India vs Afghanistan T20 Series: जनवरी में अफगानिस्तान की टीम भारत का दौरा करने वाली है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज खेली जाएगी। जिसको लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अगले सप्ताह टीम इंडिया का ऐलान कर सकता है। इस सीरीज से पहले टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम की कप्तानी को लेकर बड़ा पेंच फंसा है। हार्दिक पांड्या विश्व कप 2023 के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसके बाद से पांड्या टीम से बाहर चल रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज से भी बाहर रह सकते हैं। वहीं हार्दिक के बाद सूर्यकुमार यादव भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे। ऐसे में उनके भी खेलने की संभावना बेहद कम है। अब बड़ा सवाल है कि आखिर अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कमान किसके हाथों में होगी।
रोहित शर्मा की हो सकती है वापसी
हार्दिक और सूर्यकुमार के चोटिल होने के बाद उम्मीद लगाई जा रही है कि एक बार फिर से टी20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा की वापसी हो सकती है। रोहित शर्मा फिर से टी20 में टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए दिखाई दे सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक बीसीसीआई अधिकारी ने बताया कि अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम कप्तानी को लेकर रोहित शर्मा से काफी लंबी बातचीत हुई है। हालांकि यह चयनकर्ताओं पर निर्भर है कि वह कौन टीम का नेतृत्व करेगा। लेकिन टीम के लिए इंग्लैंड के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज काफी अहम है।
ये भी पढ़ें:- रोहित शर्मा की 426 दिन बाद होगी टी20 इंटरनेशनल में वापसी! AFG सीरीज में कप्तानी कर सकते हैं हिटमैन
एक साल से रोहित ने नहीं खेला टी20 इंटरनेशनल मैच
रोहित शर्मा ने पिछले एक साल से कोई टी20 इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला है। रोहित शर्मा को आखिरी बार टी20 विश्व कप में टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए देखा गया था। वनडे विश्व कप के बाद रोहित ने बीसीसीआई से वाइट बॉल क्रिकेट से ब्रेक मांगा था। फिलहाल रोहित साउथ अफ्रीका के दौरे पर टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं। अब फैंस को उम्मीद है कि अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में एक बार फिर से रोहित शर्मा ही टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे।
संबंधित खबरें
हैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
5 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
16 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
1 hr agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
1 hr agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
2 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
2 hrs agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
2 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines