Rohit Sharma: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उनका यही अंदाज एक बार फिर दिखा है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है। दरअसल, भारत को एशिया कप और वनडे विश्वकप में पाकिस्तान के साथ मैच खेलना है। लिहाजा पाक के साथ जब मैच होता है तो मुकाबला हाईबोल्टेज होता है। ऐसे में रोहित से पाकिस्तान को लेकर ही सवाल पूछा गया जिस पर उन्होंने मजेदार जवाब दिया।
सब खतरनाक गेंदबाज हैं
दरअसल, एक कार्यक्रम में रोहित शर्मा से पूछा गया कि पाकिस्तान का सबसे खतरनाक बॉलर कौन है। जिस पर रोहित शर्मा ने कहा ‘ पाकिस्तान के किसी एक गेंदबाज का नाम नहीं ले सकता क्योंकि उनके सभी बॉलर कमाल के हैं। ऐसे में किसी एक नाम लेने से कंट्रोवर्सी होने लगती है। एक नाम लंगा तो फिर दूसरा बुरा मान जाएगा, दूसरे का लूंगा तो तीसरा बुरा मान जाएगा। इसलिए पाकिस्तान के सभी बॉलर अच्छे हैं।’
जवाब सुनकर हंसने लगी पत्नी
बता दें कि इस कार्यक्रम में रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह भी शामिल थी। ऐसे में जब रोहित ने यह जवाब फनी अंदाज में दिया तो रितिका भी रोहित का जवाब सुनकर हंसने लगी। जिसके बाद यह वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
एशिया कप और विश्वकप में होंगे मैच
दरअसल, भारतीय टीम को जल्द ही पाकिस्तान के साथ दो अहम मुकाबले खेलने हैं। भारत का पहले एशिया कप में 2 सितंबर पाकिस्तान के साथ मैच होगा, उसके बाद 14 अक्टूबर को विश्वकप में दोनों टीमें आमने-सामने होगी। दोनों ही मैचों में रोहित शर्मा टीम की कप्तानी करेंगे।
ये भी देखें: WC 2023 से पहले Rohit Sharma की बढ़ी टेंशन, 5 सवालों में उलझे कप्तान, खतरे में Mission WC
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
9 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
42 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines