Robin Uthappa Names 2 Promising Indian Cricketers For 2026: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने ऐसे 2 उभरते हुए भारतीय खिलाड़ियों का नाम लिया है, जिन पर साल 2026 में हर किसी की नजर रहेगी. इस साल भारत की नजर 3 बड़े टूर्नामेंट्स जीतने पर है जिसमें आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप, वुमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026, और डर 19 मेंस वर्ल्ड कप शामिल हैं.
प्रतिका और तिलक
उथप्पा ने जियोहॉटस्टार के ‘फॉलो द ब्लूज़’ शो में कहा, ‘प्रतिका रावल, वर्ल्ड कप के दौरान उन्हें चोट लगी थी और वो अच्छे फॉर्म के साथ खेल में कमबैक करेंगी. उनके वापस आने और कुछ रिकॉर्ड तोड़ने की उम्मीद है, बहुत अच्छा प्रदर्शन करने की भी कोशिश होगी. मेंस क्रिकेट में तिलक वर्मा मेरे स्टार खिलाड़ी, कुछ गजब ही करेंगे’
प्रतिका का नाम क्यों?
पिछले साल अपने इंटरनेशनल डेब्यू के बाद से प्रतिका रावल ने 24 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 23 पारियों में 2 शतक और 7 अर्धशतक के साथ 50.45 के औसत से 1,110 रन बनाए हैं, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 82 से ज्यादा रहा है. पिछले साल अपने पहले वुमेंस वर्ल्ड कप में, वो ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में शामिल रही, और 7 मैचों और6 पारियों में 308 रन अपने नाम किए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल थे. हालांकि चोट की वजह से उन्हें सेमीफाइनल और फाइनल से बाहर होना पड़ा.
टी-20 में तूफान हैं तिलक
तिलक वर्मा ने 4 वनडे मैचों में सिर्फ 68 रन बनाए हैं और एक अर्धशतक लगाया है, लेकिन वो टी20 इंटरनेशल में बेहतरीन साबित हुए हैं. उन्होंने 40 टी-20आई मैचों और 37 पारियों में 1,183 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 49.29 रहा, जिसमें 2 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं. तिलक ने 2025 में टी20ई में 20 मैचों और 18 पारियों में 47.25 की औसत 567 रन बनाए, जिसमें 4 फिफ्टी शामिल हैं.
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
9 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
10 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
11 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
11 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
11 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
12 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines