Riyan Parag Rajasthan Royals: संजू सैमसन की राजस्थान रॉयल्स के खेमे से विदाई हो चुकी है. संजू आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए दिखाई देंगे. हालांकि, संजू के जाने के बाद आगामी सीजन में राजस्थान रॉयल्स की कमान कौन संभालेगा यह बड़ा सवाल है.
रियान पराग ने पिछले सीजन कुछ मैचों में कप्तानी की थी, लेकिन उनकी अगुवाई में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था. इस बीच, रियान ने आईपीएल 2026 में राजस्थान की कप्तानी को लेकर उठ रहे सवालों को लेकर पहली बार चुप्पी तोड़ी है.
राजस्थान का कौन बनेगा कप्तान?
रियान पराग ने द हिंदू के साथ बातचीत करते हुए बताया कि अभी राजस्थान के अगले कप्तान का नाम फाइनल नहीं किया गया है. उन्होंने कहा, “मनोज सर ने कहा है कि कप्तानी पर फैसला ऑक्शन के बाद लिया जाएगा. अगर मैं इसको लेकर अभी से सोचूंगा, तो मैं अपना मेंटल स्पेस खराब कर लूंगा. अगर टीम मैनजेमेंट को लगेगा कि कैप्टेंसी के लिए मैं सही दावेदार हूं, तो मैं इस जिम्मेदारी को अपने हाथों में लेने के लिए तैयार हूं. अगर उन्हें लगता है कि एक खिलाड़ी के तौर पर मैं और ज्यादा योगदान दे सकता हूं, तो मैं इसके लिए फिर तैयार हूं.”
ये भी पढ़ें: IND vs SA: वाइजैग में टीम इंडिया करेगी जोरदार पलटवार, लाजवाब रिकॉर्ड देख टेंशन में आया साउथ अफ्रीका का खेमा!
संजू संग अपने रिश्तों पर क्या बोले रियान?
रियान पराग ने संजू सैमसन संग अपने रिश्तों को लेकर भी खुलकर बातचीत की. उन्होंने कहा, “मैं यह बिल्कुल भी नहीं सोचना चाहता हूं कि संजू सैमसन अब टीम में नहीं हैं, क्योंकि इससे मुझे बुरा लगेगा. मैं जब टीम में आया था तो उनके काफी करीब था.”
रियान ने आगे कहा, “उन्होंने मुझे ऐसा कभी भी फील नहीं होने दिया कि मैं असम से आया हुआ 17 या 18 साल का लड़का हूं. वो खुद भी उसी बैकग्राउंड से 16-18 साल की उम्र में आए थे. उन्होंने ठीक उसी तरह मेरी मदद की जैसे उनकी की गई थी. जोस भाई के ना होने पर उन्होंने पिछले दो साल मुझे उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी. उन्होंने मुझसे कहा कि मैं गेंदबाजों से बात करूं और टीम मीटिंग में हिस्सा लूं.”
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
58 mins agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
1 hr agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
2 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
3 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
3 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines