Riyan Parag Century: आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलने वाले असम के धाकड़ बल्लेबाज रियान पराग ने देवधर ट्रॉफी में धमाल मचा दिया। ईस्ट जोन की तरफ से खेलते हुए पराग ने नॉर्थ जोन के गेंदबाजों की क्लास लगा दी। पराग ने 102 गेंदों में 131 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने चौके-छक्कों की बरसात कर दी।
पराग ने तोड़ा 13 साल पुराना रिकॉर्ड
रियान पराग ने अपनी पारी के दौरान 11 जबरदस्त छक्के और 5 शानदार चौके लगाए। अपनी इस पारी के दम पर उन्होंने 13 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। रियान पराग ने देवधर ट्रॉफी में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने इस मामले में टीम इंडिया की पूर्व बल्लेबाज युसूफ पठान को पीछे छोड़ दिया है।
बता दें कि साल 2010 में युसूफ पठान ने नार्थ जोन के खिलाफ वेस्ट जोन की तरफ से खेलते हुए 9 छक्के लगाए थे। जो अब तक सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड था।
84 गेदों में बनाया शतक
रियान पराग ने जब बल्लेबाजी करने उतरे तब उनकी टीम का स्कोर 57 रन पर पांच विकेट हो चुका था। लेकिन पराग ने आते ही क्रीच पर शानदार बल्लेबाजी करने शुरू कर दी। उन्होंने महज 84 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया। रियान पराग ने कुशाग्र के साथ मिलकर छटवे विकेट के लिए 235 रनों की पाटर्नशिप की। जिससे उनकी टीम एक बड़े स्कोर तक पहुंची।
आलोचकों को दिया जवाब
बता दें कि इस साल आईपीएल में रियान पराग का बल्ला ज्यादा नहीं चला था। जिससे वह आलोचकों के निशाने पर भी आ गए थे। लेकिन देवधर ट्रॉफी में रियान पराग ने शानदार शतक जमाकर अपने आलोचकों को भी करारा जवाब दिया है।
ऐसा रहा है रियान पराग लिस्ट ए करियर
रियान पराग ने अब तक लिस्ट ए के 45 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 40 पारियों में 36 की औसत से 1450 से ज्यादा रन बनाए है। इस दौरान पराग ने 4 शतक और सात अर्धशतक जमाए हैं। जबकि गेंदबाजी की बात की जाए तो उन्होंने 43 विकेट अपने नाम किए हैं।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
31 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
49 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines