ODI World Cup 2023. नरेंद्र मोदी स्टेडियम से एक बेहद ही खूबसूरत तस्वीर वायरल हो रही है। वायरल हो रही तस्वीर रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह और विराट कोहली की पत्नीं अनुष्का शर्मा की है। ये दोनों सेलिब्रिटी कभी एक दूसरे को देखकर रास्ते बदल लेती थीं, लेकिन वायरल हो रही तस्वीर में उन्हें एक साथ स्टेडियम में देखा जा रहा है। रितिका-अनुष्का को एक साथ देखकर फैंस भी काफी खुश हैं और कमेंट के जरिए अपना प्यार लुटा रहे हैं।
दरअसल पिछले कुछ समय से रितिका और अनुष्का को लेकर ऐसी खबरें आ रही थीं कि उनके बीच कुछ सही नहीं चल रहा है। वर्ल्ड कप 2019 के बाद रोहित ने भी इंस्टा से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को अनफॉलो कर दिया था। जिसके बाद कोहली और अनुष्का ने क्रिप्टिक पोस्ट किए थे। जिसने इस अफवाह को और हवा दी थी।
यह भी पढ़ें- IND Vs PAK: वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के लिए लगातार विलेन बन रहा है स्टार खिलाड़ी, भारत के खिलाफ भी दिया धोखा
साथ में नजर नहीं आती थीं दोनों सेलिब्रिटी:
हाल यह था कि दोनों सेलिब्रिटी बेहद कम ही एक दूसरे के साथ नजर आती थीं। दोनों को मैच के दौरान स्टेडियम में देखा तो जाता था, लेकिन यह अक्सर अलग-अलग ही बैठी नजर आती थीं। रितिका को मुकाबलों के दौरान अपनी गर्ल्स गैंग के साथ अक्सर तस्वीर साझा करते हुए देखा था, लेकिन इस गैंग से अनुष्का गायब ही रहती थीं।
रोहित-कोहली भी साथ आ रहे हैं नजर:
वर्ल्ड कप में रोहित-विराट की जोड़ी भी धमाल मचा रही है। दरअसल, मैदान में दोनों खिलाड़ियों को अक्सर एक साथ प्लान बनाते और खिलाड़ियों को समझाते हुए देखा जा रहा है। दोनों की यह शानदार जोड़ी कमाल भी कर रही है। जिसका फायदा टीम इंडिया को मिल रहा है।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
5 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
6 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
6 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
7 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
7 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
7 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
8 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines