नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। पंत के कुछ ताजा वीडियो सामने आए हैं, जिसमें वह बैसाखी फेंककर खुद के पैरों पर चलते हुए नजर आ रहे हैं। एक अन्य वीडियो में वह टेबिल टेनिस खेलते दिखे। इस दौरान पंत काफी फिट लग रहे हैं। इससे पहले पंत इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के चुनिंदा मैचों के दौरान बैसाखियों के सहारे चलते हुए दिखाई दिए थे, लेकिन यह पहली बार है जब चैंपियन को अपने दम पर चलते हुए देखा गया है।
कॉन्फिडेंट और खुश नजर आए पंत
पंत ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर लिखा- “हैप्पी नो मोर क्रचेज डे!” जाहिर है पंत बिना बैसाखी चलते हुए काफी कॉन्फिडेंट और खुश हैं। भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने कमेंट एक्शन में वीडियो पर इमोजी पोस्ट कर प्रतिक्रिया दी। जबकि भारत के पूर्व गेंदबाज श्रीसंत ने लिखा- “लव यू भाई … विश्वास रखो।” इस बीच सूर्यकुमार यादव ने लिखा, स्पाइडी इज बैक! आपको और अधिक शक्ति मिले।
https://twitter.com/isthathunny/status/1654455210138562560
https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/1654411866825949184
पिछले साल कार दुर्घटना में लगी चोट
स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत पिछले साल दिसंबर में एक कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जनवरी में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद से पंत अपनी इंजरी के बारे में फैंस को अपडेट रखने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार तस्वीरें और वीडियो अपलोड करते रहे हैं। आईपीएल के दौरान पंत ने पिछले महीने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ कैपिटल्स के मैच के दौरान नजर आए। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेल से पहले टीम के प्रशिक्षण सत्र के दौरान भी मौजूद थे। पंत की अनुपस्थिति में डेविड वॉर्नर दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
27 mins agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
1 hr agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
1 hr ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
2 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
3 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
3 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
3 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
4 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
4 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines