नई दिल्ली: भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत इन दिनों चोटिल हैं और टीम से बाहर चल रहे हैं। उनकी हाल ही में सर्जरी हुई है, जिसके बाद उन्हें पूरी तरह से ठीक होने में समय लगेगा। इसी रिकवरी के बीच पंत ने सोशल मीडिया पर एक बेहद दुखी करने वाला पोस्ट डाला है। ये उनकी सेहत को लेकर नहीं बल्कि उन्हें एक सफल क्रिकेटर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सोनेट क्रिकेट क्लब को लेकर है।
सोनेट क्लब को वेंकटेश कॉलेज से हटाने का नोटिस जारी
दरअसल ये मामला दिल्ली स्थित वेंकटेश कॉलेज का है जिसमें सोनेट क्रिकेट क्लब भी मौजूद है। इस क्लब के कोच तारक सिन्हा ने एकेडमी से टीम इंडिया को कई बड़े खिलाड़ी दिए। अब इस एकेडमी को वेंकटेश्वर कॉलेज से हटाया जा रहा है। इसके लिए बाकायदा नोटिस जारी कर दिया है। इसी क्लब में ऋषभ पंत ने खूब मेहनत की है और आज वे एक सफल क्रिकेटर बने हैं। इसे कॉलेज से बाहर जाता देख वे दुखी हो गए।
और पढ़िए – PAK vs NZ: पाकिस्तान ने किए 3 बदलाव, तूफानी गेंदबाज का डेब्यू
‘ये हमारे लिए घर की तरह है’- पंत
ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ‘मेरे क्लब का इस तरह का हाल देखना काफी दुखद है, जहां से कई सारे इंटरनेशनल क्रिकेटर निकले। उसी सोनेट क्लब को बाहर किया जाना निराशाजनक है। इस क्लब ने मेरे जैसे कई खिलाड़ियों को तैयार किया है। ये हम सभी के लिए एक घर की तरह है।
ऋषभ पंत ने आगे लिखा कि ‘हमने हमेशा कॉलेज के बनाए नियमों का पालन किया है। मैं वेंकटेश्वर कॉलेज की गवर्निंग बॉडीज से इस फैसने पर पुनर्विचार करने का अनुरोध करना चाहता हूं, क्योंकि सोनेट क्लब सिर्फ एक क्लब नहीं है, यह एक विरासत संस्थान की तरह है और कई उभरते क्रिकेटरों के लिए एक घर है। अब देखना होगा कि कॉलेज इस पर आगे क्या निर्णय लेता है।
आकाश चोपड़ा ने भी जताया दुख
पंत के अलावा पूर्व क्रिकेटर और कमेंट्रेटर आकाश चोपड़ा ने भी इसे लेकर ट्वीट किया है और लिखा है कि ‘ यह एक करारा झटका लगा है। सॉनेट क्रिकेट क्लब एक ऐसी संस्था है जिसने दशकों तक भारतीय क्रिकेट की सेवा में अथक प्रयास किया है। एक दर्जन से अधिक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर। अनगिनत प्रथम श्रेणी क्रिकेटर। मैं दिल्ली के वेंकटेश्वर कॉलेज से विनम्रतापूर्वक अनुरोध करता हूं कि वे हमें निकालने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करें।
और पढ़िए – WTC Final से पहले बोला पुजारा का बल्ला, 12 मैचों में 7 शतक ठोक तोड़ डाला वसीम जाफर का रिकॉर्ड
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
24 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला दूसरे टी-20 की प्लेइंग 11 में मौका
29 mins agoसहवाग-द्रविड़ के बेटों की होगी भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले में एंट्री?
45 mins agoLIVE: भारत की बल्लेबाजी शुरू, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन क्रीज पर
1 hr agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए रजत पाटीदार ने ठोका दावा
1 hr agoIND A vs AUS A: भारत को मिली लगातार दूसरी हार, ऋतुराज-पडिक्कल फिर हुए फ्लॉप
2 hrs agoSA vs AUS: स्टीव स्मिथ ने हासिल किया बड़ा कीर्तिमान
2 hrs ago2026 के बचे हुए महीनों में कितने मैच खेलेगा भारत? नोट करें पूरा शेड्यूल
2 hrs agoAUS A के खिलाफ फेल हो गए भारत के 3 स्टार बल्लेबाज
3 hrs agoऋतुराज की खुली पोल, ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे वनडे में भी रहे फ्लॉप
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines