हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

आखिरकार Rishabh Pant ने फिर उठाया बल्ला, लगाया जोरदार छक्का, झूम उठे फैंस

विज्ञापन
ऋषभ पंत रिकवरी के लिए जाएंगे लंदन Image Credit: Social Media

Rishabh Pant: एक्सीडेंट के बाद टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज तेजी से रिकवरी में जुटे हैं। खास बात यह है कि अब पंत ने फिर से बैटिंग करना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें ऋषभ पंत किसी मैच में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। जिससे उनके फैंस को पंत की जल्द से जल्द वापसी की उम्मीदें और बढ़ गई हैं।

पंत ने की बल्लेबाजी

बता दें कि ऋषभ पंत फिलहाल बेंगलुरु की नेशनल क्रिकेट एकेडमी में अपनी रिकवरी में जुटे हैं। 15 अगस्त को उन्होंने एक मैच में भी भाग लिया। खास बात यह है कि इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने कई शानदार शॉट्स भी लगाए पंत जैसे ही बल्ला लेकर पिच पर पहुंचे तो फैंस ने पंत-पंत चिल्लाना शुरू कर दिया।

https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/1691716018165764183?s=20

विज्ञापन

पंत ने लगाया छक्का

इस दौरान ऋषभ पंत ने एक जोरदार छक्का भी लगाया। जिस पर फैंस झूम उठे। पंत की रिकवरी देखकर उनके जल्द से जल्द फिट होने की उम्मीद है। बता दें कि साल के आखिर में दिसंबर के महीने में उनका एक्सीडेंट हो गया था। जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए थे। लेकिन अब पंत तेजी से रिकवरी करने में लगे हैं।

हालांकि ऋषभ पंत का वनडे विश्वकप तक फिट होना मुश्किल लगता है। लेकिन वह इंग्लैंड दौरे पर होने वाली टेस्ट सीरीज तक फिट हो सकते हैं। वहीं पंत की रिकवरी से फैंस तो खुश होंगे ही साथ ही बीसीसीआई के लिए भी यह अच्छी खबर है।

विज्ञापन

ये भी देखें: WC 2023 से पहले Babar Azam और Pak Team को बड़ा झटका, Wahab Riaz का Cricket से संन्यास

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola