Rishabh Pant: टी-20 के बाद वनडे टीम में भी ऋषभ पंत की जगह पर खतरा मंडरा रहा है. रिपोर्ट्स की मानें, तो पंत की जगह पर सिलेक्टर्स ईशान किशन को मौका देने का मन बना रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के लिए चुनी जाने वाली टीम में ही पंत को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है.
ऋषभ के फैन्स यह उम्मीद लगाए बैठे थे कि पंत विजय हजारे में धमाकेदार प्रदर्शन करके सिलेक्टर्स को मुंहतोड़ जवाब देंगे. हालांकि, पंत की खराब फॉर्म तो उनका पीछे छोड़ने का नाम ही नहीं ले रही है. ओडिशा के खिलाफ भी पंत ने आगाज तो दमदार किया, लेकिन वह फिर अपना विकेट तोहफे के तौर पर देकर चलते बने.
पंत का फ्लॉप शो जारी
ओडिशा के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में पंत जब बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे, तो दिल्ली की हालत खस्ता थी. टीम ने अपने 2 विकेट सिर्फ 6 रनों के स्कोर पर गंवा दिए थे. कप्तान साहब ने क्रीज पर आंखें जमाईं और कुछ दमदार शॉट्स भी खेले. 27 गेंदों में पंत तीन चौके और एक सिक्स की मदद से 24 रनों के स्कोर पर पहुंच चुके थे. पंत को देखकर लग रहा था कि वह आज बड़ी पारी खेलने के मूड में हैं.
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया से बाहर चल रहे शमी-मुकेश और आकाशदीप की तिकड़ी ने बरपाया कहर, महज 63 रनों पर किया जम्मू कश्मीर को ढेर
हालांकि, अगली ही गेंद पर विकेटकीपर बल्लेबाज आउट हो गया. विजय हजारे टूर्नामेंट में जहां एक तरफ बल्लेबाज शतकों की झड़ी लगा रहे हैं, तो वहीं पंत 4 पारियों को मिलाकर अभी तक महज 121 रन ही बना सके हैं. पंत सिर्फ एक ही अर्धशतक लगा सके हैं. दो बार ऋषभ इसी तरह से अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे हैं.
खतरे में पंत की जगह
विजय हजारे टूर्नामेंट में ऋषभ पंत का फ्लॉप शो उनके खिलाफ जा सकता है. माना जा रहा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान 3 या 4 जनवरी को हो सकता है. इससे पहले अब पंत की कप्तानी में दिल्ली को सिर्फ एक ही मुकाबला खेलना है. ऋषभ के ऊपर ईशान किशन को सिलेक्टर्स तरजीह दे सकते हैं. वहीं, ध्रुव जुरैल भी लगातार अपने प्रदर्शन से हर किसी का ध्यान खींच रहे हैं.
संबंधित खबरें
चेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
8 mins agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
30 mins agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
1 hr agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
1 hr ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
2 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
2 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
5 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
7 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines