IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में ऋषभ पंत का जलवा देखने को मिला। पंत ऐसे समय में भारत के लिए बल्लेबाजी करने के लिए उतरे जब टीम इंडिया ने 107 रनों पर 3 विकेट गंवा दिए थे। ऐसी स्थिति में उन्होंने केएल राहुल के साथ मिलकर टीम इंडिया की पारी को संभाला और 141 रनों की साझेदारी कर डाली। ऋषभ पंत की ये पारी इसलिए भी खास रही क्योंकि पहली पारी में फील्डिंग करने के दौरान उनको इंजरी हो गई थी। बुमराह की गेंद पर इंजर्ड होने के बाद हर किसी की नजरें इसी बात पर थीं कि वो इस मैच में बल्लेबाजी कर पाएंगे या नहीं। बल्लेबाजी करने के लिए उतरे पंत पूरी पारी के दौरान दर्द में नजर आए लेकिन इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी अपनी इस धांसू पारी के दम पर विव रिचर्ड्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
विव रिचर्ड्स के रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास
इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में ऋषभ पंत का ये चौथा 50+ स्कोर है। इसी के साथ इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैचों में पंत सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में विव रिचर्ड्स जैसे महान खिलाड़ी को पीछे छोड़ दिया है। पंत के नाम इंग्लैंड के खिलाफ 36 छक्के हो गए हैं। विव रिचर्ड्स के नाम इंग्लैंड के खिलाफ 34 छक्के हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर टिम साउदी का नाम है तो वहीं चौथे नंबर पर भारत के ही यशस्वी जायसवाल हैं।
धोनी के रिकॉर्ड की भी की बराबरी
विव रिचर्ड्स के साथ साथ उन्होंने बतौर वीके कीपर बल्लेबाज सबसे ज्यादा घर से बाहर सबसे ज्यादा 50+ स्कोर के मामले में धोनी के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है। उनके नाम अब विदेशी दौरों पर 8 50+ स्कोर हो गए हैं और धोनी के नाम भी इतने ही हैं।
इसके अलावा वो इंग्लैंड की सरजमीं पर ऐसे पहले विजिटिंग विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने एक सीरीज में 400 से ज्यादा रन बनाए हों। उनसे पहले ये कारनामा कोई भी विकेटकीपर बल्लेबाज नहीं कर पाया है। इस सीरीज में ऋषभ पंत का बल्ला जमकर गरजता हुआ दिखा है। 3 मैचों की 5 पारियों में उन्होंने 416 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका औसत 85.5 का है। इस सीरीज में अब तक वो 44 चौके और 15 छक्के जड़ चुके हैं।
शतक जड़ने से चूके
इस सीरीज में 2 शतक जड़ चुके पंत के पास शानदार मौका था कि वो सीरीज का तीसरी शतक जड़े लेकिन को इसमें चूक गए। बशीर की गेंद पर एक रन चुराने के चक्कर में वो रन आउट हो गए। स्टोक्स ने शानदार फील्डिंग करते हुए पंत की पारी 74 रनों के स्कोर पर खत्म कर दी। लंच से ठीक पहले टीम इंडिया को ये झटका लगा।
ये भी पढ़िए- वनडे में धमाल मचाने के बाद टेस्ट में फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी, 13 गेंदों में बनाए महज इतने रन
संबंधित खबरें
संकट में रविंद्र जडेजा का वनडे करियर, क्या टूटेगा वर्ल्ड कप खेलने का सपना?
6 hrs agoकौन हैं झारखंड के कुमार कुशाग्र? पहली बार टीम इंडिया में मिला मौका
6 hrs agoबीसीसीआई ने एक साथ 3 टीमों का किया ऐलान, जानिए 5 बड़ी बातें
7 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान
8 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का हुआ ऐलान
8 hrs agoबेंगलुरु में बल्लेबाजों का होगा राज या गेंदबाजों का बोलबाला?
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी में उतरेंगे शुभमन गिल, जानें कब और किस टीम से होगा मुकाबला
9 hrs agoआखिरी टी-20 मुकाबले में ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं टीम इंडिया के हीरो
9 hrs agoIPL 2027 से कट सकता है इन 4 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का पत्ता
9 hrs agoरायपुर में काली पट्टी बांधकर क्यों उतरे भारत-जिम्बाब्वे के खिलाड़ी?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines