Rinku Singh Ranji Trophy 2024: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के साथ खेली गई टी20 सीरीज में रिंकू सिंह ने शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। साउथ अफ्रीका में जाकर भी रिंकू के खेलने का अंदाज वहीं रहा। अब रिंकू सिंह रणजी ट्रॉफी में धमाल मचा रहे हैं। रणजी ट्रॉफी 2024 में यूपी और केरल के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच में यूपी की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए रिंकू सिंह ने शानदार पारी खेली। जिसके बाद पहले दिन यूपी की टीम केरल पर हावी रही।
रिंकू ने खेली 92 रन की पारी
पहले दिन का खेल समाप्त होने तक यूपी ने 5 विकेट खोकर 244 रन बनाए थे। इस दौरान यूपी की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए रिंकू सिंह 71 रन बनाकर नाबाद रहे थे। यूपी के तीन विकेट जल्दी गिरने के बाद रिंकू सिंह ने न सिर्फ पारी को संभाला बल्कि पहले दिन अपनी टीम को मजबूत स्थिति में भी रखा। रिंकू के अलावा ध्रुव जुरेल ने भी कमाल की बल्लेबाजी की। पहले दिन ध्रुव जुरेल 54 रन बनाकर नाबाद रहे थे।
रिंकू ने अपनी शानदार पारी से साबित कर दिया कि वो अब टेस्ट क्रिकेट में भी खेलने के लिए तैयार हैं। रिंकू को पहले दिन काफी सूझबूझ के साथ खेलते हुए देखा गया। दूसरे दिन रिंकू सिंह 92 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी के दौरान रिंकू ने 8 चौके और 2 छक्के लगाए। यूपी की पहली पारी 302 रनों पर समाप्त हुई।
ये भी पढ़ें:- 12 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने किया रणजी डेब्यू, अब उम्र को बताया जा रहा फर्जी!
टेस्ट टीम के लिए ठोकी दावेदारी
रणजी ट्रॉफी 2024 के अपने पहले मैच में रिंकू सिंह ने धमाकेदार पारी खेलकर सेलेक्टर्स का ध्यान अपनी ओर खींचकर टेस्ट टीम के लिए अपनी दावेदारी ठोकी है। रिंकू नंबर 5 और 6 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। वहीं वनडे और टी20 में तो रिंकू सिंह ने टीम इंडिया के लिए कमाल का प्रदर्शन करके खुद को साबित कर दिया कि वह एक तगड़े फिनिशर हैं। अब उम्मीद है कि आगे होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए रिंकू सिंह को टीम इंडिया में अपना टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
5 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
6 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
6 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
7 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
7 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
8 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
8 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
9 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines