नई दिल्ली। देश में दिवाली की धूम मची हुई है. हर कोई अपने घर में धूम-धाम से इस त्यौहार को मना रहा है। खास मौके पर आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स ने भी अपने कोच और कप्तान का एक खास वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में ऋषभ पंत और रिकी पोंटिंग एक साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर में जहां पंत को जींस और हुडी के साथ कैप में देखा जा रहा है। वहीं पोंटिंग पिले रंग के कुर्ते में नजर आ रहे हैं।
फ्रेंचाइजी ने इस खास वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘कृपया हमें इस कुर्ते के रंग का नाम बताने में मदद करें, जिसमें रिकी 𝑾𝙊𝑾 जैसे दिख रहे हैं।’ फ्रेंचाइजी ने अपना सुझाव भी दिया है। उन्होंने लिखा है, ‘हमारा सुझाव: ऑस्ट्रेलियाई पीला ओह माय गॉड 𝑾𝙊𝑾।’ इसके साथ ही पिले हर्ट की इमोजी भी लगाई है।
यह भी पढ़ें- वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड क्रिकेट ने लिया ‘एक्शन’, 9 खिलाड़ियों की टीम से हुई छुट्टी
कार हादसे में चोटिल हो गए थे पंत:
पंत पिछले काफी समय से मैदान में नहीं उतरे हैं। वजह, एक कार हादसे में वह बुरी तरह से चोटिल हो गए थे। इस बीच उन्होंने कई महत्वपूर्ण टूर्नामेंट भी गवाएं हैं। इसमें वर्ल्ड कप से लेकर एशिया कप और टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल सहित कई मुकाबले शामिल हैं।
मैदान में कब हो सकती है पंत की वापसी?
हर किसी का सवाल है कि आखिरकार पंत की कब मैदान में वापसी होगी। अगर आपका भी यही सवाल है तो वह जल्द ही मैदान में वापसी करने वाले हैं। ऐसा हम नहीं दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े सौरव गांगुली का कहना है।
हाल ही में गांगुली ने इंडिया टुडे के साथ खास बातचीत की थी। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘पंत अब अच्छी स्थिति में हैं। वह अगले सीजन (आईपीएल) में शिरकत करेंगे। वह फिलहाल अभ्यास नहीं करेंगे। हमारे साथ वह 11 नवंबर तक यहां मौजूद रहेंगे। आगामी नीलामी को देखते हुए हमने उनसे कुछ खास चर्चा की है। कप्तान होने के कारण उनसे बात करना बेहद जरूरी था।’
संबंधित खबरें
ग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
49 mins agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
7 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
8 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
9 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
10 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
10 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
11 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
11 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines