Ricky Ponting on Virat Kohli Future: 2027 वर्ल्ड कप में विराट कोहली और रोहित शर्मा के खेलने को लेकर कई सारे सवाल हैं. विराट कोहली पिछले एक दशक में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. फैंस उन्हें अगला वनडे वर्ल्ड कप खेलते हुए देखना चाहते हैं. अभी विराट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में नजर आ रहे हैं. पहले मैच में वो शून्य पर अपना विकेट गंवा बैठे थे. अब ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग ने विराट को लेकर होश उड़ाने वाला बयान दिया है. उन्होंने तीखे शब्दों का उपयोग किया और ये बताने का प्रयास किया कि द रन मशीन को छोटे-छोटे लक्ष्य सेट करने होंगे.
रिकी पोंटिंग का विराट कोहली को लेकर बयान
आईसीसी रिव्यू शो में रिकी पोंटिंग ने विराट कोहली को लेकर बात की और कहा कि कोहली को 2027 के वर्ल्ड तक समय बर्बाद नहीं करना चाहिए और इसके पहले छोटे-छोटे लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘मुझे किसी से भी ये चीज सुनना पसंद नहीं है कि मैंने इस गेम में सबकुछ हासिल कर लिया है, क्योंकि आपको अभी भी छोटे-छोटे लक्ष्य बनाने होंगे और सीधा 2027 के वर्ल्ड तक बने रहने की कोशिश नहीं करनी चाहिए.’
रिकी पोंटिंग ने आगे कहा, ‘विराट कोहली काफी मोटिवेट रहते हैं. मुझे लगता है कि वो शायद बैठे होंगे और उन्होंने खुद को कुछ लक्ष्य दिए होंगे कि वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में क्या हासिल कर सकते हैं. उन्हें सिर्फ इंतजार नहीं करना चाहिए और अगले वर्ल्ड कप तक समय बर्बाद नहीं करना चाहिए.’
ये भी पढ़ें:- PAK W vs SA W: पाकिस्तान को हराकर दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पॉइंट्स टेबल में किया खेल, इस नंबर पर है टीम इंडिया!
रोहित-विराट पर रिकी पोंटिंग ने उठाए सवाल
रिकी पोंटिंग ने रोहित शर्मा और विराट कोहली की तारीफ की. हालांकि, उन्होंने दोनों पर सवाल उठाया और कहा कि वर्ल्ड कप 2027 से पहले उन्हें अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है. उन्होंने कहा, ‘हमें पता है कि दोनों ही खिलाड़ी काफी शानदार हैं. वो भारत की सबसे बेस्ट टीम में हैं. हालांकि, क्या वो अभी और वर्ल्ड कप के बीच अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं?’
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: रोहित-विराट को मिली चेतावनी! ऑस्ट्रेलियाई धरती पर ये चीज बढ़ाएगी टेंशन, दिग्गज ने दिखाया रास्ता
संबंधित खबरें
ग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
55 mins agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
7 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
8 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
9 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
10 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
10 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
11 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
11 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines