ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 का 17वां मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच 19 अक्टूबर को पुणे में खेला गया। इस मैच में उम्दा शतकीय पारी के लिए जरूर विराट कोहली को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया है, लेकिन ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा की भी जितनी सराहना की जाए उतनी कम है। उन्होंने विपक्षी टीम के खिलाफ किफायती गेंदबाजी करते हुए दो सफलता प्राप्त की।
यही नहीं उन्होंने क्षेत्ररक्षण के दौरान मैच का रुख बदल देने वाला कैच लपका। जिसके बाद वहां उपस्थित हर कोई हैरान हो गया था। जडेजा को कैच पकड़ने के बाद ड्रेसिंग रूम की तरफ मेडल की मांग करते हुए देखा गया था। मैच खत्म होने के बाद अब उनका यह सपना पूरा हो गया है। बीसीसीआई ने एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में सभी खिलाड़ी एक साथ नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- IND Vs BAN: शुभमन गिल ने कॉलर पर क्यों लगाया था सोने का सिक्का, हैरान करने वाली वजह आई सामने
इस बीच विकेटकीपर खिलाड़ी केएल राहुल ने मैच को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने जडेजा की भी सराहना की। इसके बाद टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने जडेजा के साथ-साथ टीम के सभी खिलाड़ियों की फिटनेस को सराहा। उन्होंने कहा आज का मैच फिटनेस के लिहाज से अच्छा उदाहरण है।
भारतीय फील्डिंग कोच ने कहा कि केएल राहुल और रवींद्र जडेजा ने गेम चेंजिंग कैच पकडे। हालांकि, मेडल जडेजा को दिया गया। उन्होंने कुलदीप यादव की भी तारीफ की। यादव मैच के दौरान एक विकेट चटकाने में कामयाब हुए थे।
जडेजा ने रहीम का पकड़ा था शानदार कैच:
मैच के दौरान जडेजा ने विपक्षी टीम के अनुभवी बल्लेबाज रहीम का शानदार तरीके से डाइव लगाते हुए कैच पकड़ा था। दरअसल, रहीम 38 रन बनाकर खतरनाक मूड में नजर आ रहे थे, लेकिन वह ब्लू टीम के लिए ज्यादा बड़ा खतरा बनते उससे पहले ही बुमराह की गेंद पर उम्दा कैच लपकते हुए जडेजा ने उन्हें पवेलियन जाने पर मजबूर कर दिया।
संबंधित खबरें
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी संभाल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
6 mins agoनीतीश कुमार रेड्डी वनडे सीरीज से बाहर, देखें टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड
20 mins agoपाकिस्तान के खिलाफ 183 नहीं, विराट ने अपनी इस पारी को बताया सबसे बेस्ट
53 mins agoहार्दिक की PBKS से नहीं हुई ट्रेड डील, तो इस टीम से बात हो सकती है पक्की
1 hr ago'टाइम पास नहीं...', सिराज को टीम से बाहर बैठाने पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल
2 hrs agoIND vs NZ: दूसरे वनडे में इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
2 hrs agoविराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
4 hrs agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
5 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
12 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines