Ravindra Jadeja Rivaba Trolled: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा शुक्रवार को एक अलग ही विवाद में फंसते नजर आए। उनके पिता का एक इंटरव्यू सामने आया जिसमें उन्होंने अपने बेटे और बहू के साथ रिश्ते में खटास की बात बोली। इस पर जडेजा ने खुद भी जवाब दिया और गुजराती भाषा में एक पोस्ट शेयर किया। इस पूरे मामले में सोशल मीडिया पर कई सारी बातें होने लगीं। कई मीम्स वायरल होने लगे और फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। इस दौरान ट्रोलर्स के निशाने पर जडेजा की पत्नी रिवाबा भी आती दिखीं। इससे जुड़े कई मीम्स वायरल होने लगे।
सोशल मीडिया पर भड़के फैंस
रवींद्र जडेजा और उनके पिता के बीच जगजाहिर हुए इस विवाद को लेकर फैंस सोशल मीडिया पर भड़क गए। कई लोगों ने अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की फिल्म हेराफेरी के डायलॉग ‘औरत का चक्कर है बाबू भैया’ के मीम्स बनाए। कई लोगों ने जडेजा के पोस्ट पर उनके इस व्यवहार की खबर मिलने पर निंदा व्यक्त की। साथ ही कुछ लोगों ने रिवाबा को लेकर चुटकी ली और उनका मजाक उड़ा दिया। फैंस ने टॉन्ट मारते हुए कहा कि वह साड़ी पहनती हैं ऐसा कर सकती हैं। जबकि कईयों ने एक लड़की द्वारा घर तोड़ने जैसी बात तक कह डालीं।
क्या है पूरा मामला?
इस पूरे मामले की बात करें तो एक न्यूजपेपर द्वारा रवींद्र जडेजा के पिता अनिरुद्ध चौधरी का इंटरव्यू ऑडियो वॉइसओवर फॉर्म में शेयर किया गया। सोशल मीडिया पर वायरल होते ही इसने हलचल मचा दी। इसमें अनिरुद्ध ने बताया कि वह 20 हजार की पेंशन से गुजारा करते हैं। साथ ही 2016 में जबसे उनकी शादी रिवाबा से हुई उसके बाद से ही अलग हैं। जडेजा के पिता एक 2 बीएचके फ्लैट में रहते हैं। जबकि रवींद्र जडेजा टीम इंडिया के सीनियर क्रिकेटर हैं तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह कितनी संपत्ति के मालिक होंगे। जडेजा के पिता ने यह भी कहा कि जबसे रिवाबा आई हैं तब से उनके और जडेजा के रिश्ते टूट गए।
इस इंटरव्यू के वायरल होने के बाद रवींद्र जडेजा ने एक पोस्ट शेयर किया और अपना जवाब देते हुए इस इंटरव्यू की बातें इग्नोर करने के लिए कहा। उन्होंने यह भी कहा कि यह एक पक्ष की बात है और इस पर इतना ध्यान नहीं देना चाहिए। दोनों पक्षों को सुनना चाहिए। हालांकि, मेरे पास भी बोलने को बहुत बातें हैं लेकिन मैं पब्लिक में आकर ऐसा नहीं करना चाहता हूं। इसी बीच जडेजा के पिता का एक पिछले साल का वीडियो भी वायरल होने लगा जिसमें वह कहते हैं कि फैमिली प्रॉब्लम कोई नहीं है ये पार्टी का मैटर है।
यह भी पढ़ें- Ravindra Jadeja Reaction: पिता के विवादित बयान पर रवींद्र जडेजा का जवाब, जानें बल्लेबाज ने क्या कहा
यह भी पढ़ें- Ravindra Jadeja Controversy: ‘ये पार्टी मैटर है फैमिली प्रॉब्लम नहीं,’ जडेजा के पिता का एक और वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
29 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
50 mins agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
1 hr ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
2 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
2 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
3 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
4 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
5 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
6 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines