Ravindra Jadeja CSK: चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच जारी ट्रेड डील में अब नया ट्विस्ट आ गया है. अभी तक ऐसी रिपोर्ट्स ऐसी आ रही थीं कि संजू सैमसन आगामी सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे.
वहीं, रविंद्र जडेजा और सैम करन आईपीएल 2026 में राजस्थान टीम का हिस्सा बनेंगे. मगर राजस्थान में जाने से ठीक पहले जड्डू ने नई शर्त रख दी है. जडेजा के पास इस लीग में खेलने का अच्छा खासा अनुभव मौजूद है और वह अपने दम पर कई मैचों में सीएसके को जीत दिला चुके हैं.
जडेजा ने रखी नई शर्त
दरअसल, रविंद्र जडेजा को लेकर यह खबर सामने आ रही है कि वह राजस्थान रॉयल्स के कप्तान बनना चाहते हैं. न्यूज 18 क्रिकेट नेक्स्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, जडेजा ने ट्रेड होने से पहले राजस्थान से कप्तानी की मांग की है. ऐसा माना जा रहा है कि जडेजा अपने आईपीएल करियर के आखिरी कुछ साल ज्यादा जिम्मेदारी लेकर खेलना चाहते हैं.
ये भी पढ़ें: ‘हमारे से उम्मीद की जाती है कि हम रोबोट की तरह…’ लगातार आलोचना से बुरी तरह चिढ़े हैरिस रऊफ, फैन्स को लताड़ा
बता दें कि साल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स ने जडेजा को कप्तानी सौंपी थी, लेकिन यह नया रोल उन्हें बिल्कुल भी रास नहीं आया था और बीच सीजन में ही उन्होंने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था. हालांकि, जडेजा लंबे समय तक एमएस धोनी की कप्तानी में खेले हैं और माही के साथ रहते हुए यकीनन उन्होंने कैप्टेंसी की बारीकियों को सीखा और समझा होगा.
किसको कप्तान बनाएगी राजस्थान की टीम?
संजू सैमसन अगर चेन्नई सुपर किंग्स के खेमे में शामिल होते हैं, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि राजस्थान की टीम आईपीएल 2026 के लिए कप्तानी किसके हाथों में सौंपती है. संजू के इंजर्ड होने पर पिछले सीजन कुछ मैचों में रियान पराग टीम की बागडोर संभालते हुए दिखाई दिए थे. हालांकि, बतौर कप्तान रियान का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. टीम के पास यशस्वी जायसवाल भी एक विकल्प नजर आते हैं. हालांकि, जडेजा के अनुभव को देखते हुए टीम उन पर दांव खेल सकती है.
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
11 mins agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
53 mins agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
1 hr agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
2 hrs agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
2 hrs agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
3 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
3 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines