Ravindra Jadeja Controversy Father Video Viral: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा 9 फरवरी शुक्रवार की सुबह नए विवादों में फंस गए। उनके पिता अनिरुद्ध सिंह जडेजा का एक इंटरव्यू मीडिया में वायरल हो गया जिसमें उन्होंने अपने बेटे और बहु के साथ रिश्ते खराब होने की जानकारी दी। इसके बाद भारतीय क्रिकेटर ने भी रिएक्ट किया और इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर जवाब दिया। जडेजा के पिता ने कहा था कि दोनों के बीच 2016 के बाद से रिश्ते खराब हैं और वह अकेले रहते हैं। इसी बीच जडेजा के पिता अनिरुद्ध का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह पिछले साल मीडिया से बातचीत करते दिख रहे हैं।
‘ये पार्टी मैटर है फैमिली प्रॉब्लम नहीं’
रवींद्र जडेजा के पिता इस पुराने वीडियो में कहते सुनाई दे रहे हैं कि ये पार्टी का मैटर अलग है और फैमिली का कोई भी प्रॉब्लम नहीं है। यह वीडियो उस दौरान का है जब रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा चुनाव लड़ने जा रही थीं। उस दौरान इस वीडियो में उन्होंने कहा,’मैं वर्षों से कांग्रेस पार्टी से जुड़ा हूं और पार्टी के लिए काम कर रहा हूं। मैं पार्टी के लिए ही बोलूंगा। ये बात वो (रवींद्र जडेजा) भी समझता है। ये पार्टी का मैटर है बाकी फैमिली में प्रॉब्लम नहीं है।’ यह वीडियो ट्विटर पर न्यूज 24 द्वारा शेयर किया गया था।
अब इस वीडियो में पिता अनिरुद्ध का कहना है फैमिली प्रॉब्लम नहीं है। अचानक जो नया इंटरव्यू है उसमें वह बोल रहे हैं कि 2016 में जब से जडेजा की शादी हुई तो रिश्ते अच्छे नहीं हैं। इसके अलावा रवींद्र जडेजा ने जो जवाब दिया है उन्होंने कहा कि यह स्क्रिप्टेड इंटरव्यू है। उन्होंने बताया कि यह एक पक्ष की बात है। उन्होंने हमारी गॉड मदर का अपमान किया है। मेरे पास भी कई बातें बोलने के लिए हैं जो मैं सार्वजनिक तौर पर नहीं बोलूंगा। इन सभी के बीच अनिरुद्ध जडेजा के पुराने वीडियो ने इस मामले को और उलझा दिया।
आखिर क्या है सच?
इस पूरे मामले का आखिर सच क्या है ये तो खुद जडेजा और उनका परिवार ही जानता होगा। लेकिन पिछले साल का जो अनिरुद्ध जडेजा का वीडियो वायरल हुआ है, उसे देख यह सवाल तो खड़ा हो रहा है कि एक साल पहले जब सब सही था जैसा उन्होंने कहा। वहीं अब अचानक इस नए इंटरव्यू में वह कह रहे हैं कि 2016 से जबसे रिवाबा आईं रिश्ते टूट गए। रिवाबा ने दोनों को अलग कर दिया, ऐसे कई बयान उन्होंने दिए। अभी इस मामले में आगे और कई अपडेट आने वाले हैं। देखना होगा कि आने वाले दिनों में सच क्या है उस पर से पर्दा हट पाता है या नहीं।
यह भी पढ़ें- IND-ENG टेस्ट सीरीज के बीच विवाद में रवींद्र जडेजा, खुद पिता ने खोली बल्लेबाज की पोल
यह भी पढ़ें- Ravindra Jadeja Reaction: पिता के विवादित बयान पर रवींद्र जडेजा का जवाब, जानें बल्लेबाज ने क्या कहा
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
8 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines