Ravi Shastri on Sanju Samson: पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी और फेमस कमेंटेटर रवि शास्त्री ने अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांचवें टी-20 इंटरनेशनल में शानदार पारी खेलने के बाद संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन का रेगुलर हिस्सा बनाने को लेकर सपोर्ट किया है. सैमसन को 16 दिसंबर को लखनऊ में उप-कप्तान शुभमन गिल के चोट के कारण बाहर होने के बाद प्लेइंग इलेवन में मौका मिला.
‘वो पहले से टीम में क्यों नहीं हैं?’
संजू सैमसन की पारी पर रिएक्ट करते हुए रवि शास्त्री ने अपनी राय दी, ‘जब आप उन्हें इस तरह बल्लेबाजी करते हुए देखते हैं, तो कभी-कभी आप सोचते हैं, वो पहले से टीम में क्यों नहीं हैं? उन्हें टीम में लाने के लिए चोट लगने का इंतजार क्यों करना पड़ा? वो टॉप ऑर्डर में उस पोजीशन के लिए एकदम सही हैं. वो टी-20 क्रिकेट में पहले ही 3 शतक लगा चुके हैं, जिनमें से 2 साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगातार हैं. वो विस्फोटक और खतरनाक हैं.’
संजू ने दी तेज शुरुआत
टी-20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में संजू सैमसन ने 22 गेंदों में 37 रन बनाए और 50 से ज्यादा की पार्टनरशिप में शामिल थी. अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करते हुए उनकी पारी में 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे, जिन्होंने 34 रन बनाए. सैमसन की पारी 9.1 ओवर में जॉर्ज लिंडे की शानदार गेंद पर खत्म हुई. तिलक वर्मा ने भी शानदार पारी खेली, 42 गेंदों में 73 रन बनाए, जबकि हार्दिक पांड्या ने 25 गेंदों में 63 रन बनाए. शिवम दुबे ने एक असरदार कैमियो खेला, सिर्फ 3 गेंदों में 10 रन बनाए, जिससे भारत 231 रन के बड़े स्कोर तक पहुंच पाया. इस दौरान कॉर्बिन बॉश ने दो विकेट लिए, जबकि ओटनील बार्टमैन और लिंडे ने एक-एक विकेट लिया, लेकिन सभी गेंदबाज बहुत महंगे साबित हुए.
टीम इंडिया ने जीती सीरीज
232 के टारगेट का पीछा करते हुए मेहमान साउथ अफ्रीका ने शानदार शुरुआत की क्विंटन डिकॉक ने 35 गेंदों में 65 रन बनाए. उन्होंने पहले विकेट के लिए रेजा हेन्ड्रिक्स के साथ 69 रन की पार्टनरशिप की, लेकिन इसके बाद कोई और प्रोटियाज खिलाड़ी हाफ सेंचुरी नहीं लगा पाया और उनकी पूरी टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 201 रन ही बना पाई. भारत ने ये मैच 30 रन और सीरीज 3-1 से अपने नाम किया. टीम इंडिया की तरफ से वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट, हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह ने 1-1 विकेट हासिल किए.
संबंधित खबरें
ऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
16 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
27 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
59 mins agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
2 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines