Rashid Khan Wife: सुपरस्टार ऑलराउंडर राशिद खान क्रिकेट के कारण हमेशा चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार वो पर्सनल लाइफ के कारण विवादों का हिस्सा बन गए हैं. अफगानिस्तान के सुपरस्टार क्रिकेटर राशिद खान हाल में ही पत्नी के साथ एक इवेंट का हिस्सा बने थे. इस इवेंट से उनकी पत्नी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. जिसमें वो बिना हिजाब के नजर आ रही थी. हिजाब नहीं पहनने के कारण ये बड़ा विवाद बन गया. जिसके कारण खुद राशिद खान को इसकी सफाई देनी पड़ी.
राशिद खान ने दी सफाई
सुपरस्टार बल्लेबाज राशिद खान की हाल में ही एक महिला के साथ तस्वीर वायरल हुई थी. जिसके बाद इसको लेकर चर्चा चल रही थी. राशिद ने अब सामने आकर बताया है कि उन्होंने 3 अक्टूबर को काबुल में शादी रचा ली है. उन्होंने पारंपरिक पश्तून रीति-रिवाजों के साथ शादी की है. हिजाब को लेकर चल रहे विवाद पर राशिद खान ने कहा, ‘हाल ही में मैं अपनी पत्नी को एक चैरिटी कार्यक्रम में ले गया था और यह देखकर दुख हुआ कि इतनी साधारण सी बात पर भी अनुमान लगाए जा रहे हैं. सच्चाई सीधी है, वह मेरी पत्नी है और हम साथ खड़े हैं, कुछ भी छिपाने को नहीं है. उन सभी को धन्यवाद जिन्होंने दया, समर्थन और समझ दिखाई.’
ये भी पढ़ें: Delhi Car Blast हादसे पर कप्तान शुभमन गिल का छलका दर्द, इमोशनल पोस्ट डालकर जताया दुख
शादी को लेकर भी बोले राशिद खान
सुपरस्टार राशिद खान ने जिस दिन शादी की, उसी दिन उनके 3 और भाईयों ने भी शादी रचाई. सोशल मीडिया पर इसके बारे में पोस्ट करते हुए राशिद ने लिखा, ‘2 अगस्त 2025 को, मैंने अपने जीवन में एक नया और सार्थक अध्याय शुरू किया. मैंने निकाह किया और एक ऐसी महिला से शादी की जो मेरे लिए हमेशा से प्यार शांति और साझेदारी का प्रतीक रही है.’ राशिद की शादी में अफगानिस्तान के स्टार क्रिकटरों के अलावा अफगान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ नसीम खान भी शामिल हुए थे.
ये भी पढ़ें: BCCI ने बढ़ाई रोहित-विराट की टेंशन! नहीं किया ये काम तो टीम इंडिया से कटेगा पत्ता? हो गया खुलासा
संबंधित खबरें
IND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
42 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
46 mins agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
2 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
2 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
3 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
4 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
4 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines