Rashid Khan, World Cup 2023: अफगानिस्तान के स्टार गेंदबाज राशिद खान ने वर्ल्ड कप 2023 में इंग्लैंड को धूल चटाने के बाद लाजवाब बयान दिया। उन्होंने अपने प्रदर्शन से दिल जीतने के बाद मैच के बाद अपने बयान से भी दिल जीत लिया। अफगानिस्तान की टीम ने इंग्लैंड को वर्ल्ड कप 2023 के 13वें मैच में 69 रनों से हराकर बड़ा उलटफेर किया। हर ओर इस जीत की चर्चा है। अफगान टीम के लिए इस जीत के हीरो थे राशिद खान और मुजीब उर रहमान। राशिद खान ने इस मैच के बाद दिल्ली के फैंस को लेकर खास बयान भी दिया।
राशिद ने जीता दिल
मैच के बाद राशिद ने एक्स पर एक पोस्ट किया और लिखा,’दिल्ली सच में दिल वालों की है। स्टेडियम में मौजूद सभी फैंस और हमें सपोर्ट करने वालों का धन्यवाद। वहीं दुनियाभर में मौजूद हमारे सपोर्टर्स का भी शुक्रिया।’ अफगानिस्तान के राशिद खान ने इस मैच में बल्ले और गेंद दोनों से कमाल किया। उन्होंने 37 रन देकर तीन विकेट लिए और पारी के अंत में उपयोगी रन बनाकर स्कोर 280 पार पहुंचाया। अफगानिस्तान की पहले दो मैचों में हार के बाद यह पहली जीत है।
इतना ही नहीं राशिद और मुजीब ने अपनी इस जीत को अफगानिस्तान में भूकंप से पीड़ित लोगों को डेडिकेट किया। कुछ दिनों पहले भी राशिद ने कहा था कि, वर्ल्ड कप 2023 के दौरान वह जितनी भी कमाई करते हैं वो भूकंप से पीड़ित लोगों को समर्पित कर देंगे। राशिद की दरियादिली पूरे वर्ल्ड कप के दौरान चर्चा में है।
यह भी पढ़ें:- अफगानिस्तान की जीत पर रोया नन्हा भारतीय फैन, मुजीब ने लगाया गले..इमोशनल कर देगा वीडियो
अफगानिस्तान ने रचा इतिहास
अफगानिस्तान की टीम ने इंग्लैंड को हराकर इतिहास रच दिया है। वनडे क्रिकेट, टेस्ट क्रिकेट और टी20 क्रिकेट किसी भी फॉर्मेट में उसकी इंग्लैंड के खिलाफ पहली जीत थी। वहीं 2015 में वर्ल्ड कप में पहली बार उतरी अफगान टीम को इस टूर्नामेंट के इतिहास में दूसरी जीत मिली। टीम ने आखिरी बार 2015 में स्कॉटलैंड को हराया था। यानी आठ साल बाद टीम का हार का यह सिलसिला खत्म हुआ है।
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
25 mins agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
1 hr agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
1 hr agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
2 hrs agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
2 hrs agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
4 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
4 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines