नई दिल्ली: रणजी ट्रॉफी 2022 का रोमांच शुरू हो चुका है। पहले दिन मंगलवार को कई मुकाबले खेले गए। जिसमें टीम इंडिया से बाहर चल रहे कई खिलाड़ियों ने ताबड़तोड़ प्रदर्शन से चकित कर दिया। केरल और झारखंड के बीच रांची में खेले गए मुकाबले में केरल के कप्तान और विकेटकीपर संजू सैमसन ने धूम मचा दी।
ठोक डाले 7 छक्के
पांचवें नंबर पर उतरे बल्लेबाज संजू ने 108 गेंदों में 4 चौके-7 छक्के ठोक 72 रन जड़ दिए। अपनी पारी के दौरान संजू ने बेखौफ बल्लेबाजी की और गेंदबाजों की बखिया उधेड़ डाली। उनकी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत केरल पहले दिन मजबूत स्थिति में रही। संजू के अलावा ओपनिंग में रोहन प्रेम ने भी शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 201 गेंदों में 9 चौके ठोक 79 रन जड़े। अक्षय चंद्रन और सिजोमन जोसेफ ने भी अच्छी बल्लेबाजी की।
https://twitter.com/Brutu24/status/1602573483489120257
और पढ़िए – IND vs BAN 1st Test: क्या बारिश बिगाड़ेगी मैच का रोमांच ? यहां देखें पिच रिपोर्ट और चटगांव का लाइव वेदर अपडेट
केरल ने 6 विकेट के नुकसान पर बनाए 276 रन
अक्षय 39 और सिजोमन 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। केरल ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट के नुकसान पर 276 रन बना लिए हैं। वहीं झारखंड की ओर से शाहबाज नदीम ने अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने 29 ओवर में 108 रन देकर तीन विकेट चटकाए। जबकि उत्कर्ष सिंह ने 21 ओवर में 43 रन देकर 2 विकेट निकाले।
और पढ़िए – BBL: स्किल या लक? गिरने ही वाली थी बॉल, लेकिन फील्डर ने लपक लिया असंभव कैच, देखें वीडियो
टीम इंडिया से चल रहे हैं बाहर
केरल के कप्तान संजू सैमसन टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 25 नवंबर को अपना लास्ट वनडे खेला था। जिसमें उन्होंने 36 रन बनाए थे। इससे पहले उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया था। संजू को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज से बाहर रखा गया है। टीम इंडिया बांग्लादेश के 14 दिसंबर से बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
29 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
1 hr agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
8 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
9 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
9 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
9 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
10 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
11 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
11 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines