नई दिल्ली: रणजी ट्रॉफी में क्रिकेट के दिलचस्प नजारे सामने आ रहे हैं। हाल ही उत्तराखंड के गेंदबाज दीपक धपोला ने 8 विकेट चटकाकर हिमाचल प्रदेश की टीम की धज्जियां उड़ा दीं। अब जम्मू-कश्मीर के एक गेंदबाज ने गदर मचा दिया। जम्मू-कश्मीर और विदर्भ के बीच खेले गए मुकाबले में जम्मू-कश्मीर ने 39 रन से शानदार जीत दर्ज की। मैच के हीरो स्पिनर आबिद मुश्ताक रहे। जिन्होंने दूसरी ईनिंग में इतनी खतरनाक गेंदबाजी की कि विदर्भ के बल्लेबाजों को क्रीज पर टिकना मुश्किल हो गया।
दूसरी ईनिंग में 8 विकेट चटका डाले
आबिद मुश्ताक ने दूसरी ईनिंग में 8 विकेट चटका डाले। आबिद ने अमन मोखड़े को डक, अथर्व ताडे को 42 रन पर आउट करने के बाद विदर्भ की टीम ताश के पत्तों की तरह ढहा दी। उन्होंने इसके बाद गणेश सतीश को 6 और अक्षय वाडकर को 28 रन पर बोल्ड कर दिया। इसके बाद मोहित काले को एक और आदित्य सरवटे को डक पर एलबीडब्ल्यू कर आबिद ने सनसनी मचा दी। विदर्भ को एक के बाद एक झटके दे चुके आबिद ने रही सही कसर नचिकेत भूते को एक और यश ठाकुर को डक पर बोल्ड कर पूरी की। इस तरह उन्होंने महज 101 रन पर विदर्भ की पूरी टीम समेट डाली।
और पढ़िए – ‘उसके लिए खुश होने वाला पहला व्यक्ति बनूंगा…’, अश्विन ने बांग्लादेश के इस खिलाड़ी को दिया गुरुमंत्र
उमर नाजिर मीर ने भी की शानदार गेंदबाजी
जम्मू-कश्मीर को इस मैच में 39 रन से शानदार जीत मिली। उन्होंने 32वें ओवर में दो और 34 वें ओवर में तीन विकेट चटकाए। आबिद ने पहली ईनिंग में भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट निकाले। इस तरह इस मैच में उन्होंने कुल 11 विकेट चटकाए। जम्मू के गेंदबाज उमर नाजिर मीर ने भी शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने पहली ईनिंग में 5 विकेट निकाले। दूसरी ईनिंग में उन्होंने 2 विकेट लिए। इस तरह उन्होंने कुल 7 विकेट चटाककर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई।
और पढ़िए – 150 की रफ्तार से गेंदबाज ने मचाया हाहाकार, बल्लेबाजों की आई शामत, मुंबई इंडियंस हुई खुश, देखें Video
शानदार ऑलराउंडर हैं आबिद मुश्ताक
जम्मू-कश्मीर के डोडा में जन्मे 25 साल के आबिद मुश्ताक ऑलराउंडर के तौर पर पहचान रखते हैं। उन्होंने फर्स्ट क्लास के 16 मैचों में 516 रन जड़े हैं, जबकि 58 विकेट निकाले हैं। लिस्ट ए के 23 मैचों में 411 रन और 18 विकेट नाम किए हैं। वहीं टी 20 के 22 मैचों में 83 रन बनाए हैं और 22 विकेट झटके हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
33 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines