Ranji Trophy: मध्य प्रदेश और आंध्रप्रदेश के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में आंध्रप्रदेश के बल्लेबाज हनुमा विहारी चोटिल हो गए, लेकिन उन्होंने चोटिल होने के बाद भी बल्लेबाजी करनी जारी रखी। विहारी को कलाई में चोट लगी थी, लेकिन उन्होंने एक ओवर तक एक हाथ से ही बल्लेबाजी की।
एक हाथ से खेला पूरा ओवर
दरअसल, मैच के दौरान हनुमा विहारी को अचानक से चोट लग गई। जिसके बाद उन्होंने अपनी बैटिंग जारी रखने का फैसला किया, हनुमा विहारी ने मध्य प्रदेश के तेज गेंदबाज आवेश खान का पूरा ओवर एक हाथ से खेला, खास बात यह है कि आवेश खान 145 की रफ्तार से बॉलिंग करते हैं, ऐसे में उनकी गेंदों को एक हाथ से खेलना आसान काम नहीं है। लेकिन विहारी ने यह करके दिखाया।
https://twitter.com/Abdullah__Neaz/status/1620675277042106368?s=20&t=n8EsOGBKWA_YeLkqRN_EjA
आवेश को मारा चौका
इस दौरान आवेश खान की एक गेंद पर हनुमा विहारी ने एक हाथ से चौका भी मारा, हनुमा विहारी राइडहैंड बल्लेबाज है, लेकिन चोट लगने के बाद उन्होंने लेफ्टहैंड से बल्लेबाजी करते हुए चौका मारा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आंध्रप्रदेश ने पहली पारी में बनाए 379 रन
आंध्रप्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 379 रन बनाए हैं। लेकिन जिस तरह से हनुमा विहारी ने एक हाथ से बल्लेबाजी की, वह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रेंड कर रहा है। आप भी देखिए हनुमा विहारी की बैटिंग का यह अंदाज।
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
8 mins ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
45 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
1 hr agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
1 hr agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
1 hr agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
1 hr agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
3 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
3 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
3 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines