हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ranji Trophy 2025: रिंकू सिंह ने जड़ा धमाकेदार शतक, UP को मुश्किलों से बाहर निकाला 

Uttar Pradesh vs Andhra: रणजी ट्रॉफी 2025-26 की शुरुआत हो गई है. जहां पर उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. जहां पर कई सुपरस्टार खिलाड़ी खेलते हुए नजर आ रहे हैं. उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम के लिए खेल रहे रिंकू सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करके धमाकेदार शतक जड़ा. इसी के साथ उन्होंने अपनी टीम को मुश्किलों से बाहर निकाल दिया.

विज्ञापन
Rinku Singh

Ranji Trophy 2025, Uttar Pradesh vs Andhra: रणजी ट्रॉफी 2025-26 के पहले चरण की शुरुआत हो गई है. जहां पर उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश की टीम आमने-सामने हैं. इस मैच में कई आईपीएल के स्टार नजर आ रहे हैं. उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम जब मुश्किल में नजर आ रही थी. उस समय बल्लेबाजी करने उतरे सितारे रिंकू सिंह ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए शतक ठोक दिया. जिसके कारण ही मैच में अब उत्तर प्रदेश की टीम ने भी शानदार कमबैक किया है. 

रिंकू सिंह ने जड़ा धमाकेदार शतक 

उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश के बीच खेले जा रहे मुकाबले में यूपी की टीम ने जब 2 रनों के अंदर 2 विकेट गंवा दिया तब रिंकू सिंह बल्लेबाजी करने उतरे. उसके बाद उन्होंने खबर लिखे जाने तक 180 गेंदों में 100 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के भी जड़े हैं. मौजूदा समय में विप्रज निगम 42 रन बनाकर रिंकू का साथ दे रहे हैं. जिसके कारण ही खबर लिखे जाने तक यूपी की टीम ने 6 विकेट गंवाकर 332 रन बना लिए हैं. हालांकि अभी भी वो पहली पारी में आंध्र प्रदेश से 138 रन पीछे है. रिंकू और विप्रज को अभी और बड़ी पारी खेलनी होगी, जिससे मैच में यूपी आगे जा सके. 

ये भी पढ़ें: Pakistan-Afghanistan War 2025: 3 खिलाड़ियों की मौत के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने किया बड़ा ऐलान, PCB के उड़ गए होश

विज्ञापन

आंध्र प्रदेश की टीम ने खड़ा किया है बड़ा स्कोर 

मैच में आंध्र प्रदेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में आंध्र प्रदेश की टीम ने पहली पारी में 470 रन बनाए हैं. जिसमें 2 युवा खिलाड़ियों की बड़ी भूमिका रही है. विकेटकीपर बल्लेबाज श्रीकर भरत ने सलामी बल्लेबाजी करते हुए 142 रनों की पारी खेली. वहीं उनका साथ देते हुए शेख रशीद ने भी 136 रन बनाए. बात करें उत्तर प्रदेश की गेंदबाजी की तो विप्रज निगम ने 4 विकेट अपने नाम किया. आकिब खान ने भी 2 विकेट अपने नाम किया.

ये भी पढ़ें: Pakistan-Afghanistan War 2025: पाकिस्तानी हमले पर भड़के राशिद खान सहित टॉप अफगानी क्रिकेटर, जमकर लगाई लताड़ 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola