Ranji Trophy 2024: इन दिनों भारत में रणजी ट्रॉफी 2024 टूर्नामेंट खेला जा रहा है, जिसमें अलग-अलग राज्य की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों में रणजी ट्रॉफी के मैच खेले जा रहे हैं। वहीं रणजी ट्रॉफी में बिहार की टीम भी है। जिसका पहला मुकाबला मुंबई टीम के साथ होगा। मुंबई के साथ होने वाले मैच के लिए जबसे बिहार टीम का ऐलान हुआ है तबसे विवाद खड़ा हो गया है। विवाद एक मैच के लिए दो टीमों के ऐलान को लेकर हुआ।
एक मैच के लिए दो टीमें घोषित
रणजी ट्रॉफी 2024 के लिए हाल ही में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से एक मैच के लिए दो टीमों का ऐलान किया गया। जिसको लेकर अब विवाद बढ़ता जा रहा है। दरअसल बिहार क्रिकेट टीम का मुकाबला रणजी ट्रॉफी में मुंबई के खिलाफ होना है और ये मैच बिहार में ही खेला जाएगा। इस मैच को लेकर दो टीमों का ऐलान हुआ। मैच के लिए एक टीम का ऐलान बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष और दूसरी टीम का ऐलान सचिव द्वारा किया गया। दरअसल अमित कुमार बिहार क्रिकेट के सचिव थे लेकिन फिर उनको बिहार क्रिकेट संघ के ओम्बड्समैन कोर्ट ने हटा दिया था।
Image Credit: Social Media
बावजूद इसके अमित कुमार द्वारा टीम का ऐलान किया गया। जिसके बाद अब अमित कुमार द्वारा जारी की गई टीम रणजी ट्रॉफी में नहीं खेलेगी। इसके अलावा बिहार क्रिकेट के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी द्वारा घोषित की गई टीम ही मुंबई के साथ होने वाले मैच में खेलेगी। वहीं बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि अमित कुमार बर्खास्ती के बाद अवैध कार्य कर रहे है जिससे क्रिकेटर गुमराह हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: ऐतिहासिक जीत से भारत को जबरदस्त फायदा, दोबारा हर जगह नंबर वन Team India
बर्खास्त अध्यक्ष अमित कुमार ने रखा अपना पक्ष
इसको लेकर बिहार क्रिकेट द्वारा बर्खास्त किए गए अध्यक्ष अमित कुमार ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि सही मायनों में टीम का चयन सचिव द्वारा ही किया जाता है। इसके अलावा अमित कुमार ने बिहार क्रिकेट एसोसिएशन को काफी भ्रष्ट भी बताया है, साथ ही उन्होंने इसके लिए बीसीसीआई को भी जिम्मेदार ठहराया है।
संबंधित खबरें
बारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
12 mins agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
2 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
2 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
3 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
11 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
12 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
13 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
13 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines