ODI World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का रोमांच अपने चरम पर है। लोग लगातार भारतीय टीम को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में पहुंच रहे हैं। जारी टूर्नामेंट के बीच मौजूदा कांग्रेस सांसद और बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बड़ा बयान दिया है। कोलकाता पुलिस की शिकायत के बाद उन्होंने ANI न्यूज एजेंसी के साथ हुई खास बातचीत के दौरान कहा, ‘बीसीसीआई ने कोशिश की है कि वर्ल्ड कप के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रशंसकों को टिकट मिले।’
64 वर्षीय बीसीसीआई के उपाध्यक्ष ने आगे कहा, ‘बीसीसीआई ने सभी 12 आयोजन स्थलों के राज्य संघों से बात की है कि ऑनलाइन टिकट बुक किए जाएं। ऑनलाइन बुक किए गए टिकट फैंस को या तो कूरियर किए गए थे या तय जगह पर हाथों-हाथ भेजे गए थे।’
यह भी पढ़ें- विराट के जन्मदिन पर उमड़ा अनुष्का का प्यार, खास रिकॉर्ड के साथ किया विश, पीटरसन ने कहा मुझे Thank You बोलो
उन्होंने कहा, ‘राज्य संघ और टिकट वितरण एजेंसी के बीच एक सीधा समझौता है…बीसीसीआई की इसमें केवल सलाहकार की भूमिका है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अधिक से अधिक प्रशंसकों को टिकट मिल सके।’
राजीव शुक्ला ने कहा, ‘बीसीसीआई इसके लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार नहीं है…बीसीसीआई और आईसीसी ने नियम बनाया है कि टिकटों को दूसरे नाम पर ट्रांसफर करना या दोबारा बेचना प्रतिबंधित है। अगर फिर भी कोई ऐसा करता है तो पुलिस को उसे रोकना होगा, बीसीसीआई इसके लिए जिम्मेदार नहीं है…’
वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम मचा रही है धूम:
वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम एक अलग ही अंदाज में नजर आ रही है। टूर्नामेंट के 36 मुकाबले बीत जाने के बाद रोहित एंड कंपनी अंकतालिका में टॉप पर काबिज है। भारत के नाम यहां 14 अंक (+2.102) हैं। ब्लू टीम वर्ल्ड कप 2023 के सेमी फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम है।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
1 min agoLIVE: सीरीज अपने नाम करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
4 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
19 mins agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
29 mins ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
1 hr agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
1 hr agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
1 hr agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
2 hrs agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines