हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भारत की टीम में हुई राहुल द्रविड़ के बेटे की धमाकेदार एंट्री, अफगानिस्तान के खिलाफ बिखेरेगा जलवा 

Rahul Dravid Son: भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज और कोच राहुल द्रविड़ के दोनों ही बेटे क्रिकेट की दुनिया में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इस बीच द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने अब भारत की टीम तक का सफर तय कर लिया है. हाल में ही कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन ने अन्वय को सम्मानित किया था. जिसके बाद अब अन्वय भारत की टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. जूनियर द्रविड़ पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं. 

विज्ञापन
rahul dravid son anvay dravid

Rahul Dravid Son: पूर्व भारतीय कप्तान और हेड कोच राहुल द्रविड़ के बेटे भी अब इंडिया के लिए खेलने को तैयार हैं. द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने अब भारत तक का सफर तय कर लिया है. बीसीसीआई इंडिया अंडर 19 की 2 टीमें बनाकर अफगानिस्तान की जूनियर टीम के साथ ट्राई सीरीज खेलने वाली है. जिसके लिए ए और बी टीम का ऐलान कर दिया है. जहां पर बी टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर अन्वय द्रविड़ का मौका दिया गया है. सभी की निगाहें जूनियर द्रविड़ पर टिकी हुई हैं. 

इंडिया की अंडर-19 टीम का हिस्सा बने अन्वय 

कर्नाटक अंडर-19 टीम के लिए कमाल का प्रदर्शन करके अन्वय द्रविड़ ने खुद को युवा विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर साबित किया है. पिता के कारण अन्वय पर हमेशा से ही फैंस की नजरें रही हैं, लेकिन अब इंडिया की टीम में आने से कारण वो चर्चा में रहने वाले हैं. इस ट्राई सीरीज में कमाल का प्रदर्शन करके अन्वय भारत की मुख्य अंडर-19 टीम में प्रवेश कर सकते हैं. अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए फिलहाल भारतीय टीम तैयारी कर रही है. वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे बड़े लेवल पर खेल रहे हैं. जिसके कारण ही वो इस टीम का हिस्सा नहीं हैं. 

यहां पर देखें इंडिया अंडर-19 की दोनों टीमें 

भारत अंडर-19 ए टीम: विहान मल्होत्रा ​​(कप्तान), अभिज्ञान कुंडू (उपकप्तान और विकेटकीपर), वाफी कच्छी, वंश आचार्य, विनीत वीके, लक्ष्य रायचंदानी, ए. रापोल (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, खिलान ए पटेल, अनमोलजीत सिंह, मोहम्मद एनान, हेनिल पटेल, आशुतोष महिदा, आदित्य रावत, मोहम्मद मलिक.

विज्ञापन

भारत अंडर-19 बी टीम: एरोन जॉर्ज (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी (उपकप्तान), युवराज गोहिल, मौल्यराजसिंह चावड़ा, राहुल कुमार, हरवंश सिंह (विकेटकीपर), अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, बीके किशोर, नमन पुष्पक, हेमचुदेशन जे, उधव मोहन, ईशान सूद, डी दीपेश, रोहित कुमार दास. 

ये भी पढ़ें: IPL 2026: संजू सैमसन समेत 7 खिलाड़ियों को रिलीज करेगी राजस्थान रॉयल्स! इन 3 में से कोई एक बनेगा कप्तान

विज्ञापन

यहां पर देखें ट्राई सीरीज का शेड्यूल

क्र. सं.दिनतारीखसमयमुकाबलास्थल
1सोमवार17 नवम्बर 2025सुबह 9:30 बजेभारत U19 A बनाम भारत U19 Bबीसीसीआई सीओई
2बुधवार19 नवम्बर 2025सुबह 9:30 बजेभारत U19 B बनाम अफगानिस्तान U19बीसीसीआई सीओई
3शुक्रवार21 नवम्बर 2025सुबह 9:30 बजेभारत U19 A बनाम अफगानिस्तान U19बीसीसीआई सीओई
4रविवार23 नवम्बर 2025सुबह 9:30 बजेभारत U19 A बनाम भारत U19 Bबीसीसीआई सीओई
5मंगलवार25 नवम्बर 2025सुबह 9:30 बजेभारत U19 B बनाम अफगानिस्तान U19बीसीसीआई सीओई
6गुरुवार27 नवम्बर 2025सुबह 9:30 बजेभारत U19 A बनाम अफगानिस्तान U19बीसीसीआई सीओई
7रविवार30 नवम्बर 2025सुबह 9:30 बजेफाइनलबीसीसीआई सीओई

ये भी पढ़ें:IND vs SA: टेस्ट सीरीज पर मियां भाई ने तोड़ी चुप्पी, मिशन WTC फाइनल के लिए कर दिया बड़ा ऐलान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola