Rahul Dravid Son Anvay: बतौर खिलाड़ी और कोच दोनों तरह से राहुल द्रविड़ ने भारतीय क्रिकेट की सेवा की है. द्रविड़ ने भारतीय टीम को आज इस बड़े मुकाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है. कोचिंग छोड़ने के बाद अब एक बार फिर से राहुल चर्चा का केंद्र बने हुए हैं. राहुल द्रविड़ के बेटे ने घरेलू क्रिकेट में अपने बल्ले से रनों की बारिश की है. जिसके कारण ही अब कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ ने उन्हें बड़ा सम्मान दिया है. राहुल के बेटे अन्वय द्रविड़ मध्यक्रम में बल्लेबाजी करके रनों का अंबार लगा रहे हैं.
राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय को मिला बड़ा सम्मान
कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के सालाना अवार्ड फंक्शन में कई खिलाड़ियों को उनके घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन को लेकर सम्मानित किया गया है. इसमें दिग्गज भारतीय कप्तान रहे राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ का नाम भी शामिल है. अन्वय ने विजय मर्चेंट ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन करके सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में अन्वय को शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया है. अन्वय ने इस टूर्नामेंट के 6 मैचों में 91.80 की शानदार औसत से 459 रन बनाए. जिसमें 2 तूफानी शतक शामिल है. इस दौरान अन्वय ने 46 चौके भी जड़े हैं. बैक टू बैक साल में अन्वय को इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए सम्मानित किया गया है.
ये भी पढ़ें: गिल-संजू से बदतमीजी के बाद अब अबरार अहमद ने पार की सभी हदें, इस भारतीय खिलाड़ी को मारना चाहते हैं ‘मुक्का’
द्रविड़ के दोनों बेटे बना रहे हैं बड़ा नाम
अन्वय द्रविड़ के अलावा राहुल के बड़े बेटे समित द्रविड़ भी क्रिकेट खेलते हुए ही नजर आते हैं. समित हालांकि अब अच्छा प्रदर्शन करके कर्नाटक की रणजी टीम में जगह बनाने का प्रयास कर रहे हैं. इस सम्मान समारोह में कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ ने मयंक अग्रवाल को भी विजय हजारे ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए अवार्ड दिया है. इसके अलावा युवा स्टार रविचंद्रन स्मरण को रणजी ट्रॉफी में टॉप स्कोरर बनने के लिए सम्मान दिया गया है. अन्वय द्रविड़ अब अपनी इसी फॉर्म को आगे भी बरकरार रखना चाहेंगे. जिससे वो जल्द ही कर्नाटक की अंडर-19 टीम में जगह बना सके.
ये भी पढ़ें: शुभमन गिल बने कप्तान… तो यशस्वी जायसवाल ने भी कर दिया ऐलान, ‘मैं भी कप्तान बनना चाहता हूं’
संबंधित खबरें
रोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
15 mins agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
15 mins ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
3 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
4 hrs agoLIVE: रोहित शर्मा शून्य पर लौटे पवेलियन, टीम इंडिया की निराशाजनक शुरुआत
5 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
14 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines