Hampshire vs Surrey: काउंटी चैंपियनशिप में अब पहले से मुकाबले ज्यादा भारतीय खिलाड़ी खेलते हुए नजर आते हैं. इन खिलाड़ियों ने खुद को इस टूर्नामेंट में साबित भी किया है. अब सरे क्रिकेट टीम के लिए स्पिनर राहुल चाहर ने भी कमाल का प्रदर्शन किया है. इसी मुकाबले में हैंपशायर के लिए वाशिंगटन सुंदर खेलते हुए नजर आ रहे थे. दोनों ही पारियों में सुंदर राहुल चाहर का ही शिकार बने. राहुल की शानदार गेंदबाजी के कारण सरे क्रिकेट टीम हरा हुआ मुकाबला जीत गई.
राहुल चाहर और वाशिंगटन सुंदर दोनों चमके
मुकाबले में सरे क्रिकेट टीम पहली पारी में सिर्फ 147 रनों पर ही सिमट गई. वाशिंगटन सुंदर ने हैंपशायर के लिए 3 विकेट हासिल किए. चाहर को भी सुंदर ने ही पवेलियन की राह दिखाई. जवाब में हैंपशायर की टीम ने 248 रन बनाकर बड़ी लीड हासिल कर ली. हैंपशायर के लिए सुंदर ने सबसे ज्यादा 56 रन बनाए. सरे के लिए पहली पारी में राहुल चाहर ने 2 विकेट हासिल किए. जिसमें से एक विकेट उन्होंने शानदार बल्लेबाजी कर रहे सुंदर का लिया. दूसरी पारी में सरे क्रिकेट टीम ने 281 रन बना लिए. हालांकि सुंदर को इस पारी में एक भी विकेट नहीं मिला. काइल एबॉट ने हालांकि 5 विकेट अपने नाम किया.
ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025: फाइनल से पहले सूर्यकुमार यादव ने किया बॉयकॉट! तोड़ दी सालों की परंपरा
दूसरी पारी में भी राहुल ने मचाया तहलका
हैंपशायर को दूसरी पारी में जीत के लिए 181 रनों की जरूरत थी. उनके लिए जीत आसान नजर आ रही थी, लेकिन हैंपशायर की टीम सिर्फ 160 रनों पर ही सिमट गई. वाशिंगटन सुंदर ने 11 रन दूसरी पारी में बनाए. इस बार भी उनको राहुल चाहर ने ही पवेलियन की राह दिखाई. दूसरी पारी में राहुल चाहर ने कुल 8 विकेट अपने नाम किया. हैंपशायर की टीम को अकेले ही राहुल चाहर ने निपटा दिया. इसी के साथ उन्होंने दोनों पारियों में मिलाकर 10 विकेट अपने नाम किया. चाहर फिलहाल टीम इंडिया से बाहर चल रही है. जिसके कारण ही वो भारत ए की टीम में भी नहीं हैं. वहीं ईरानी टीम में भी राहुल को मौका नहीं मिला है.
ये भी पढ़ें: सिर्फ अभिषेक- गिल नहीं पाकिस्तान को है टीम इंडिया के इस युवा बल्लेबाज का भी खौफ, पाक दिग्गज ने खुद जारी की चेतावनी!
संबंधित खबरें
चोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
16 mins agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
17 mins agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
1 hr agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
2 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
3 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
11 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
12 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
13 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines