Rachin Ravindra: 16 दिसंबर को होने वाले आईपीएल 2026 के ऑक्शन से ठीक पहले चेन्नई सुपर किंग्स के पुराने खिलाड़ी ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए रचिन रविंद्र ने 176 रनों की लाजवाब पारी खेली. अपनी इस इनिंग के दौरान रचिन ने 27 चौके जड़े और कैरेबियाई बॉलिंग अटैक की धज्जियां उड़ा डालीं. बता दें कि सीएसके ने ऑक्शन से पहले रचिन को इस बार रिलीज कर दिया है. हालांकि, रचिन की हालिया फॉर्म को देखते हुए उनके नाम पर बड़ी बोली लगना तय माना जा रहा है.
रचिन ने मचाया धमाल
वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में रचिन रविंद्र का बल्ला जमकर गरजा. दूसरी पारी में नंबर चार पर बल्लेबाजी करने उतरे रचिन ने 185 गेंदों का सामना करते हुए 176 रन जड़े. टेस्ट को वनडे के अंदाज में खेलते हुए रचिन ने अपनी इस इनिंग के दौरान 27 चौके और एक सिक्स जमाया. उन्होंने टॉम लाथम के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 279 रनों की रिकॉर्ड पार्टनरशिप जमाई.
कप्तान लाथम ने भी अपने प्रदर्शन से खासा प्रभावित किया. विकेटकीपर बैटर ने 250 गेंदों का सामना करते हुए 145 रन जड़े. दोनों के बीच हुई पार्टनरशिप के दम पर न्यूजीलैंड पहले टेस्ट में काफी मजबूत स्थिति में पहुंच गई है. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने स्कोर बोर्ड पर 4 विकेट खोकर 417 रन लगा दिए हैं. टीम की कुल बढ़त 481 रनों की हो चली है.
ये भी पढ़ें: सिर पर टी-20 वर्ल्ड कप, लेकिन खत्म नहीं हो रही गंभीर-आगरकर की प्रयोगशाला, इन 5 फैसलों ने फिर चौंकाया
रचिन पर लग सकती है बड़ी बोली
रचिन रविंद्र के नाम पर आईपीएल 2026 में बड़ी बोली लग सकती है. रचिन की हालिया फॉर्म कमाल की है और उनके बल्ले से लगातार रन निकल रहे हैं. रचिन इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा थे. इस लीग में अब तक खेले 18 मैचों में रचिन ने 143 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए कुल 413 रन बनाए हैं.
कीवी बैटर ने आईपीएल में दो अर्धशतक जमाए हैं. पिछले सीजन रचिन रनों के लिए तरसते हुए दिखाई दिए थे और उनके बल्ले से 8 मैचों में सिर्फ 191 रन ही निकले थे. रचिन का स्ट्राइक रेट भी महज 128 का रहा था.
संबंधित खबरें
IND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
18 mins agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
1 hr agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
2 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
2 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
3 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
4 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
4 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
5 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
5 hrs agoIPL में अब 40 करोड़ तक की भी खिलाड़ियों की लग सकती है बोली
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines