R Ashwin Ruled Out BBL Next Season: रविचंद्रन अश्विन ने कुछ महीनों पहले IPL से संन्यास का ऐलान कर दिया था. इसके बाद अश्विन ने बताया था कि वो दुनिया भर में होने वाली अलग-अलग क्रिकेट लीग का हिस्सा बनेंगे. वो BBL 2025-26 का हिस्सा बनने वाले थे और उन्हें सिडनी थंडर टीम में जगह मिली थी. हालांकि, अश्विन ने अब खुद ऐलान कर दिया है कि वो ये टूर्नामेंट नहीं खेलने वाले हैं. चोटिल होने के चलते वो प्रतियोगिता से बाहर हो चुके हैं और उन्हें 2.45 करोड़ का तगड़ा झटका लगा है.
आर अश्विन हुए BBL से बाहर
अश्विन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए फैंस को बुरी खबर दी और बताया कि चोटिल होने के कारण वो BBL के अगले सीजन में सिडनी थंडर्स के लिए खेलते हुए नजर नहीं आएंगे. उन्होंने कहा, ‘चेन्नई में आने वाले सीजन के लिए ट्रेनिंग के दौरान मेरे घुटने में चोट आ गई. मेरी जांच हुई और नतीजा ये है कि मैं BBL 15 मिस करूंगा. मैं उस ग्रुप का हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित था. अब मैं ठीक होकर बेहतर तरीके से वापसी करने की कोशिश करूंगा. टीम को धन्यवाद, जिन्होंने मुझे एक भी गेंद डालने से पहले घर जैसा महसूस कराया. मैं हर एक गेम देखूंगा और मेंस-वुमेंस टीम के लिए चीयर करूंगा. अगर डॉक्टर्स खुश रहे, तो फिर मैं आगे सीजन में खेलना पसंद करूंगा. कोई वादा नहीं कर रहा हूं. ये सिर्फ मेरा इरादा है.’
ये भी पढ़ें:- World Cup विनर कप्तान हरमनप्रीत और अमनजोत पर पैसों की बारिश, जीत के बाद हुईं ‘मालामाल’
अश्विन को मिलने वाले थे 2.45 करोड़ रूपये
आर अश्विन को बिग बैश लीग का अगला सीजन खेलते हुए देखने के लिए फैंस बहुत उत्साहित थे. उन्हें सिडनी थंडर टीम ने साइन किया था और रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें 2.45 करोड़ रूपये मिलने वाले थे. अब अश्विन टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं और उन्हें करोड़ों का नुकसान हुआ है. हालांकि, चोट से ठीक होना इस समय महत्वपूर्ण है, तभी वो आने वाली क्रिकेट लीग में खेलते हुए नजर आ पाएंगे. देखना होगा कि अश्विन कब और किस लीग द्वारा वापसी करेंगे.
ये भी पढ़ें:- ‘ना लेना कोई पंगा, कर देंगे हम दंगा…’ World Cup जीतने के बाद टीम इंडिया ने लगाई दहाड़, खास VIDEO आया सामने
संबंधित खबरें
कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
19 mins agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
53 mins agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
1 hr agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
1 hr agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
2 hrs agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
3 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
3 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
4 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines