ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 का 23वां मैच दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में उम्दा बल्लेबाजी करते हुए अफ्रीकी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) अपने वनडे करियर का 20वां शतक लगाने में कामयाब हुए हैं. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ पारी का आगाज करते हुए कुल 140 गेंदों का सामना किया। इस बीच वह 124.28 की स्ट्राइक रेट से 174 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से 15 चौके एवं सात बेहतरीन छक्के निकले। मैच के दौरान उन्होने कई बड़े रिकॉर्ड भी बनाए, जो इस प्रकार है-
बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज वर्ल्ड कप में सर्वाधिक शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने डी कॉक:
क्विंटन डी कॉक वर्ल्ड कप में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज सर्वाधिक शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. पहले स्थान पर पूर्व श्रीलंकाई कप्तान कुमार संगकारा का नाम आता है. संगकारा ने सर्वाधिक चार छक्के लगाए हैं. वहीं डी कॉक के बल्ले से तीन शतक निकले हैं.
कुमार संगकारा – श्रीलंका – चार शतक
क्विंटन डी कॉक – दक्षिण अफ्रीका – तीन शतक
एबी डिविलियर्स – दक्षिण अफ्रीका – दो शतक
ब्रेंडन टेलर – जिम्बाब्वे – दो शतक
दक्षिण अफ्रीका के लिए वर्ल्ड कप की एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले 5 बल्लेबाज:
नौ छक्के – डेविड मिलर – बनाम जिम्बाब्वे – हैमिल्टन – साल 2015
आठ छक्के – एबी डिविलियर्स – बनाम वेस्टइंडीज – सिडनी – साल 2015
आठ छक्के – हेनरिक क्लासेन – बनाम बांग्लादेश – मुंबई – साल 2023
सात छक्के – हर्शल गिब्स – बनाम नीदरलैंड – बस्सेटेरे – साल 2007
सात छक्के – क्विंटन डी कॉक – बनाम बांग्लादेश, मुंबई – साल 2023
वनडे में बतौर विकेटकीपर सर्वाधिक बार 150 प्लस की पारी खेलने वाले खिलाडी:
तीन बार 150 प्लस – क्विंटन डी कॉक – दक्षिण अफ्रीका
दो बार 150 प्लस – एडम गिलक्रिस्ट – ऑस्ट्रेलिया
दो बार 150 प्लस – जोस बटलर – इंग्लैंड
दक्षिण अफ्रीका के लिए वर्ल्ड कप में उच्चतम स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज:
188* – गैरी कर्स्टन – बनाम यूएई – रावलपिंडी – 1996
174 – क्विंटन डी कॉक – बनाम बांग्लादेश – मुंबई – 2023
162* – एबी डिविलियर्स – बनाम वेस्टइंडीज – सिडनी – 2015
161 – एंड्रयू हडसन – बनाम नीदरलैंड – रावलपिंडी – 1996
159 – हाशिम अमला – बनाम आयरलैंड – कैनबरा – 2015
वनडे में बतौर विकेटकीपर उच्चतम स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी:
183* – एमएस धोनी – भारत – बनाम श्रीलंका – जयपुर – 2005
178 – क्विंटन डी कॉक – दक्षिण अफ्रीका – बनाम ऑस्ट्रेलिया – सेंचुरियन – 2016
176 – लिटन दास – बांग्लादेश – बनाम जिम्बाब्वे – सिलहट – 2020
174 – क्विंटन डी कॉक – दक्षिण अफ्रीका – बनाम बांग्लादेश – मुंबई – 2023
173* – जसकरन मल्होत्रा -यूएसए – बनाम पीएनजी – अल अमेरात – 2021
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड की टीम 185 रनों पर ऑलआउट, अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines