Punjab Cricket Team: विजय हजारे ट्रॉफी की 24 दिसंबर से शुरुआत हो रही है. जिसका फाइनल मुकाबला 18 जनवरी को खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट के लिए अब पंजाब की टीम का ऐलान हो गया है. जहां पर टीम में कई स्टार खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप की टीम से बाहर हुए शुभमन गिल अब पंजाब के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. वहीं उनके साथ अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह भी खेलते हुए नजर आएंगे. इसके अलावा भी टीम में कई सितारे शामिल हैं.
पंजाब की टीम का हुआ ऐलान
विजय हजारे ट्रॉफी में पंजाब की टीम अपना पहला मुकाबला 24 दिसंबर को महाराष्ट्र के लिए खेलने वाली है. जहां पर टीम को ऋतुराज गायकवाड़ और पृथ्वी शॉ की टीम से कड़ी चुनौती मिलेगी. बात करें शुभमन गिल की तो वो कम से कम 2 मैचों में खेलते हुए नजर आ सकते हैं. मैनेजमेंट ने भले ही कप्तान के नाम का ऐलान नहीं हुआ हो, लेकिन 24 को ये जिम्मेदारी गिल को सौंपी जा सकती है. गिल को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले तैयारी का मौका मिल जाएगा.
अगर पंजाब की टॉप नॉकआउट स्टेज में पहुंचती है, तो वहां पर शुभमन गिल खेलते हुए नहीं नजर आएंगे. हालांकि अभिषेक शर्मा पूरे टूर्नामेंट में खेल सकते हैं. वहीं अर्शदीप को लेकर फिलहाल कोई बड़ा बयान नहीं है. अगर वो वनडे टीम में नहीं चुने जाते तो पूरा टूर्नामेंट खेल सकते हैं.
ये भी पढ़ें: WTC Points Table: न्यूजीलैंड की जीत से टीम इंडिया को हुआ बड़ा नुकसान, पॉइंट्स टेबल का बदल गया समीकरण
यहां पर देखें पंजाब की विजय हजारे ट्रॉफी के लिए टीम
शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), हरनूर पन्नू, अनमोलप्रीत सिंह, उदय सहारन, नमन धीर, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), सनवीर सिंह, रमनदीप सिंह, जश्नप्रीत सिंह, गुरनूर बराड़, हरप्रीत बराड़, रघु शर्मा, कृष्ण भगत, गौरव चौधरी, सुखदीप बाजवा.
ये भी पढ़ें: ‘मैं पूरी तरह टूट गया था…’, Rohit Sharma ने संन्यास लेने का कर लिया था फैसला, अब बुरे दिनों को किया याद
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
19 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines