PSL 2023: पाकिस्तान सुपर लीग में जिम्बाब्वे टीम के स्टार आलराउंडर सिकंदर रजा ने तूफानी बल्लेबाजी का नराजा पेश किया। वह लाहौर कलंदर्स की टीम से खेल रहे हैं। मंगलवार शाम उन्होंने क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ 200 के स्ट्राइक रेट से 16 गेंद में 32 रन ठोक डाले। इस दौरान रजा ने 2 तूफानी छक्के और 1 चौका लगाया।
लाहौर कलंदर्स के लिए छठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए सिकंदर ने विरोटी टीम के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उन्होंने युवा गेंदबाज नसीम शाह के खिलाफ भी एक खतरनाक छक्का ठोका, जिसे देख गेंदबाज दंग रह गया। सिंकदर रजा ने यह छक्का 17वें ओवर की चौथी गेंद पर मिड विकेट के ऊपर से लगाया था।
और पढ़िए – पोज मारते रह गया 37 साल का सीनियर बल्लेबाज…22 साल के हसनैन ने उखाड़ फेंका स्टंप
https://twitter.com/thePSLt20/status/1628054148825620480?s=20
सिकंदर रजा ने उड़ाए नसीम शाह के होश
दरअसल, नसीम शाह अपनी टीम क्वेटा ग्लैडिएटर्स की तरफ से पारी का 17वां ओवर लेक र आए थे। इस ओवर की चौथी गेंद उन्होंने गुड लेंथ फेंकी, जिस पर रजा टूट पड़े और खड़े-खड़े गेंद को स्टेडियम के बाहर भेज दिया। गेंद और बल्ले का कनेक्शन इतना जबरदस्त था कि बॉल स्टेडियम की छत पर जाकर गिरी। यह मुकाबला भी सिकंदर रजा की टीम ने 63 रनों से जीता।
पाकिस्तान सुपर लीग 10वां मैच
अगर मैच की बात करें तो क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, पहले खेलते हुए लाहौर कलंदर्स की टीम ने 6 विकेट खोकर 20 ओवर में 198 रन बनाए थे, जवाब में क्वेटा की टीम 20 ओवर में सिर्फ 8 विकेट के नुकसान पर 135 रन ही बना सकी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मोहम्मद शमी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर चौंकाया
34 mins agoजेमिमा रोड्रिग्स ने 45 गेंदों में तूफानी शतक जड़कर मचाया कोहराम
48 mins agoश्रेयस अय्यर का पिछले 3 साल में खराब रहा है वनडे रिकॉर्ड
1 hr agoIPL 2027 से पहले 7 फ्रेंचाइजी बदल सकती है अपना कप्तान
2 hrs agoभारत और पाक के बीच दिवाली के दिन होगा महामुकाबला, मैच का समय कर लें नोट
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
4 hrs agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
5 hrs agoवेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
5 hrs agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
5 hrs agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines