हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PSL 2023: प्लेऑफ मैच में छक्का ठोकना चाह रहे थे मोहम्मद रिजवान, राशिद खान ने कर दिया मूड खराब, देखें वीडियो

विज्ञापन
PSL 2023 MS vs LQ Mohammad Rizwan Rashid Khan

नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के तहत बुधवार को मुल्तान सुल्तांस और लाहौर कलंदर्स के बीच प्लेऑफ के मैच में सुल्तांस के कप्तान मोहम्मद रिजवान बुरी तरह भड़क गए। दरअसल, रिजवान को राशिद खान की शानदार स्पिन ने बोल्ड कर पवेलियन भेजा, जिसके बाद उनका चेहरा गुस्से से लाल हो गया।

बल्ला ऊपर की ओर फेंका

ये नजारा 13वें ओवर में देखने को मिला। राशिद ने रिजवान को बॉल डाली तो बल्लेबाज ने इस पर घुटना टेक छक्का मारने की कोशिश की, लेकिन वे चूके और बॉल स्टंप्स में घुस गई। राशिद की खतरनाक स्पिन पर खुद को बोल्ड होता देख कप्तान का मूड खराब हो गया। उन्होंने गुस्से में बल्ला ऊपर की ओर फेंक दिया।

इस अहम मुकाबले में रिजवान 29 गेंदों में सिर्फ 3 चौके ही ठोक सके। उनके छक्के ठोकने की चाहत पूरी नहीं हो सकी। उन्होंने 33 रन बनाए। वहीं कीरोन पोलार्ड ने छक्के ठोक दमदार पारी खेली। उन्होंने 34 गेंदों में एक चौका-6 छक्के ठोक कुल 57 रन जड़े। कीरोन की आतिशी पारी की बदौलत सुल्तांस ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 160 रन बनाए। टिम डेविड ने 15 गेंदों में 22 और उस्मान खान ने 28 गेंदों में 29 रनों का योगदान दिया।

विज्ञापन

और पढ़िए –IPL 2023: MS Dhoni ने बजाई गिटार, जमकर नाचे चाहर-गायकवाड़, देखें वीडियो

रऊफ ने चटकाए 3 विकेट

प्लेऑफ मुकाबले में लाहौर कलंदर्स के गेंदबाज हारिस रऊफ ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं राशिद खान ने 4 ओवर में 18 रन देकर 1 और जमान खान ने 4 ओवर में 36 रन देकर 1 विकेट निकाला। कप्तान शाहीन अफरीदी काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में बिना विकेट लिए 47 रन लुटाए। इस मैच में मुल्तान सुल्तांस ने 84 रन से बड़ी जीत दर्ज की। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लाहौर कलंदर्स की टीम महज 76 रन बनाकर आउट हो गई।

विज्ञापन

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola