Prithvi Shaw: पृथ्वी शॉ घरेलू क्रिकेट में इन दिनों अपनी तूफानी बैटिंग से खूब महफिल लूट रहे हैं. महाराष्ट्र की टीम में आने के बाद से शॉ के बल्ले से एक से बढ़कर एक धांसू पारी निकल रही है. सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में भी अब शॉ का बल्ला जमकर गरजा है.
हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शॉ ने अपनी आतिशी बैटिंग से खूब महफिल लूटी. दाएं हाथ के बल्लेबाज ने सिर्फ 23 गेंदों में अपना अर्धशतक जमाया. 36 गेंदों की अपनी पारी में शॉ ने 9 चौके और तीन गगनचुंबी सिक्स जमाए. पृथ्वी की धांसू इनिंग के बूते महाराष्ट्र ने हैदराबाद से मिले 192 रनों के लक्ष्य को 8 गेंद शेष रहते हुए ही हासिल कर लिया.
पृथ्वी शॉ ने लूटी महफिल
हैदराबाद से मिले 192 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी महाराष्ट्र को पृथ्वी शॉ और अर्शिन कुलकर्णी ने ताबड़तोड़ शुरुआत दी और दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 12.1 ओवर में 117 रन जोड़े. रुतुराज गायकवाड़ की गैरमौजूदगी में कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल रहे शॉ ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 23 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने आउट होने से पहले 36 गेंदों में 66 रनों की धमाकेदार पारी खेली.
ये भी पढ़ें: पलाश मुच्छल दे रहे थे नंदिका द्विवेदी संग मिलकर स्मृति मंधाना को धोखा? कोरियोग्राफर ने उठाया राज से पर्दा
अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 9 चौके और 3 सिक्स जमाए. 66 में से शॉ ने 54 रन तो सिर्फ बाउंड्री से बनाए. दूसरे छोर से शॉ को अर्शिन का भी अच्छा साथ मिला. अर्शिन ने 54 गेंदों में 89 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम को जीत दिलाकर लौटे. अर्शिन ने अपनी पारी के दौरान 12 चौके और दो सिक्स लगाए.
जबरदस्त फॉर्म में शॉ
पृथ्वी शॉ पिछले कुछ समय में कमाल की फॉर्म में दिखाई दिए हैं. महाराष्ट्र की टीम में आने के बाद शॉ के बल्ले से एक से बढ़कर एक दमदार पारी निकली है. गौरतलब है कि मुंबई की ओर से टीम में जगह ना मिल पाने के कारण शॉ ने महाराष्ट्र टीम का दामन थामा. आईपीएल 2025 के ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के बाद पृथ्वी ने घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन करके दिखाया है. अपनी बैटिंग के साथ-साथ शॉ ने फिटनेस पर भी काफी काम किया है, जिसका फायदा भी उन्हें मिल रहा है. आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले शॉ का यह प्रदर्शन इस बार उन्हें मोटी रकम दिला सकता है.
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
11 mins ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
18 mins agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
1 hr agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
1 hr agoIPL 2027 में नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क? सामने आया बड़ा अपडेट
1 hr agoकुलदीप यादव को टीम में जगह नहीं मिलने पर भड़के आर अश्विन
2 hrs agoमंधाना की कप्तानी में पहली बार मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, जानें शेड्यूल
2 hrs agoसूर्यकुमार यादव की तुलना में अब तक कैसी रही श्रेयस अय्यर की कप्तानी?
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 में हार मिलने के बाद टीम इंडिया पर भड़के सुनील गावस्कर
4 hrs agoमिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines