Prithvi Shaw Century: भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ इंग्लैंड में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं। शॉ ने हाल ही वनडे कप में डबल सेंचुरी ठोक डाली थी। अब उन्होंने एक बार फिर बल्ले से गदर मचा दिया है। पृथ्वी ने रविवार को नॉर्थम्पटनशायर के लिए खेलते हुए दरहम के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी की।
199 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ओपनिंग करने उतरे शॉ ने 76 गेंदों में 15 चौके-7 छक्के ठोक 164 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से नाबाद 125 रन कूट डाले। शॉ की तूफानी पारी से नॉर्थम्पटनशायर ने ये मैच महज 25.4 ओवर में ही 6 विकेट शेष रहते जीत लिया। पृथ्वी के साथ ही रॉब कियोग ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 40 गेंदों में 4 चौके-1 छक्का ठोक 42 रन जड़े।
https://twitter.com/NorthantsCCC/status/1690760372955893760
चार दिन पहले ही ठोकी डबल सेंचुरी
पृथ्वी शॉ की शानदार फॉर्म देखकर उनके फैंस खुश हो गए हैं। शॉ ने चार दिन पहले वनडे कप में समरसेट के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी। उन्होंने ओपनिंग करते हुए महज 129 गेंदों में डबल सेंचुरी ठोकी थी। इसमें पहले 100 रन 81 गेंदों में जड़े, जबकि दूसरे 100 महज 48 गेंदों में ठोक डाले।
https://twitter.com/NorthantsCCC/status/1690743817387819009
उस मैच में भी पृथ्वी आखिरी ओवर तक डटे रहे। वह 150 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते रहे। उन्होंने 153 गेंदों में 28 चौके-11 छक्के ठोक कुल 244 रन कूटे। हालांकि वे इस मैच में यदि तीन गेंदें और खेल लेते तो नाबाद रहे। बता दें कि पृथ्वी शॉ आईपीएल में फ्लॉप रहे थे। इसके बाद से ही उनकी फॉर्म को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे। हालांकि अब उन्होंने शानदार बल्लेबाजी से महफिल लूट ली है।
संबंधित खबरें
एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी
19 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
39 mins agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
1 hr agoLIVE: भारत को लगा पहला झटका, संजू सैमसन सिर्फ 3 रन बनाकर लौटे पवेलियन
1 hr agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
1 hr agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
2 hrs agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
2 hrs agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
2 hrs agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
3 hrs agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines