Predicted Playing 11 for RCB in IPL 2024: आईपीएल 2024 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। ऑक्शन के दौरान लाखों दिलों की चहेती रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को भी अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के लिए जमकर जद्दोजहद करते हुए देखा गया। इस दौरान वह कुछ बड़े खिलाड़ियो को अपने बेड़े में शामिल करने में भी कामयाब रही। आगामी सीजन के लिए नीलामी के बाद बात करें आरसीबी के लिए सबसे सही प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है? तो वह इस प्रकार है-
फाफ डू प्लेसिस और रजत पाटीदार:
सलामी जोड़ी के तौर पर फाफ डू प्लेसिस और रजत पाटीदार को टीम में शामिल किया जा सकता है। डू प्लेसिस के खेल से हर कोई अच्छी तरह वाकिफ है। वहीं पिछले कुछ सीजन से पाटीदार भी आरसीबी के लिए जबर्दस्त लय में नजर आ रहे हैं। यह जोड़ी को टीम को शानदार आगाज दिला सकती है।
यह भी पढ़ें- मिचेल स्टार्क ने खुद बताया, क्यों IPL से बना रखी थी दूरी
मिडिल ऑर्डर:
मिडिल ऑर्डर में विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन और दिनेश कार्तिक का चुना जाना टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। ये चारो ही खिलाड़ी हारी हुई बाजी को पलटने का दम रखते हैं। किंग कोहली के मध्यक्रम में रहते हुए आरसीबी की बल्लेबाजी क्रम बेहद मजबूत नजर आती है।
ऑलराउंडर:
ऑलराउंडर के तौर पर महिपाल लोमरोर और कर्ण शर्मा को चुनने का फैसला फायदे का सौदा नजर आता है। ये दोनों ही खिलाड़ी उम्दा बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी माहिर हैं। पिछले सीजन में इन दोनों खिलाड़ियों की धमक देखी गई थी।
गेंदबाजी क्रम:
गेंदबाजी में टीम के पास तेज गेंदबाजों की एक अच्छी खासी फौज नजर आ रही है। हालांकि, प्लेइंग इलेवन में अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद सिराज, यश दयाल और आकाश दीप को शामिल करने का फैसला सबसे सही नजर आता है।
आरसीबी की परफेक्ट प्लेइंग इलेवन:
फाफ डू प्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद सिराज, यश दयाल और आकाश दीप।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
6 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
7 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
7 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
9 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
9 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
9 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
9 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
10 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
10 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines